Home » आज फोकस में » Farmer Protest: किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर डाला डेरा, सामान्य हुआ ट्रैफिक

Farmer Protest: किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर डाला डेरा, सामान्य हुआ ट्रैफिक

News Portal Development Companies In India

नई दिल्ली। Farmer Protest: किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस और आरएएफ की टीमें तैनात की गई हैं। सभी किसान महामाया फ्लाईओवर के पास इकट्ठा हो गये हैं। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। गाजियाबाद में यूपी गेट पर भी पुलिस तैनात है। नोएडा के कानून एवं व्यवस्था पुलिस आयुक्त शिवहरि मीना का कहना है कि हम लगातार किसान नेताओं के संपर्क में हैं। किसानों ने अधिकारियों को अपनी मांग बताई और अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया हैं। ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हो गयी है।

इसे भी पढ़ें- Farmer Protest: किसानों ने किया दिल्ली कूंच, छावनी में तब्दील हुए बॉर्डर, मोर्चे पर डटी पुलिस

ट्रैफिक जाम से जूझे लोग

Farmer Protest

इससे पहले दिल्ली से नोएडा, नोएडा से ग्रेटर नोएडा और दिल्ली जाने वाले लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि वह करीब चार-चार  घंटे तक इस जाम में फंसे रहे। सुबह से ही पूरे शहर का यही हाल है। लोग लगातार ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं। फिलहाल किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच बातचीत चल रही है। दिल्ली की ओर जा रहे आक्रोशित किसानों ने नोएडा में मार्च रोक दिया है। अब बैरिकेड को हटाया जा रहा है। खबर है कि किसान यहां दलित प्रेरणा स्थल के अंदर प्रदर्शन करेंगे। किसान राज्य सरकार से भी बातचीत करेंगे। बातचीत के बाद किसान नेता आगे की रणनीति बनाएंगे।

महामाया फ्लाईओवर के पास रोके गये किसान

गौरतलब है कि किसानों ने आज दिल्ली कूच का ऐलान किया था। इसके मद्देनजर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सख्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली-नोएडा सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन से दोनों तरफ यातायात प्रभावित हुआ है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बॉर्डर पर मौजूद हैं। दोपहर डेढ़ बजे तक किसानों को महामाया फ्लाईओवर के पास रोका गया था। किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-नोएडा सीमा पर यातायात प्रभावित हुआ है। किसानों ने फिर दिल्ली की ओर कूच किया। पुलिस ने फिलहाल हाईवे के बीच में दो क्रेन और एक ट्रक खड़ा कर दिया है और दो बैरियर लगा दिए हैं।

किसानों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात 

Farmer Protest

दिल्ली में रैली के चलते दिल्ली नोएडा रोड पर भारी ट्रैफिक है। आख़िरकार कुछ दूर चलने के बाद पुलिस ने किसानों को रोक लिया है। ऐसे में किसान हाई वे पर धरने पर बैठ गये हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है ताकि किसानों को दिल्ली कूच करने से रोका जा सके। किसानों के हाइवे पर बैठने से रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया है।

शाम को करेंगे अगले कार्यक्रम की घोषणा

Farmer Protest

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर इकट्ठा हुए और दिल्ली की ओर कूच किया। एक किसान नेता ने कहा कि सरकार और अधिकारियों के पास हमारी मांगों को लागू करने का समय है। इसके बिना हम घर वापस नहीं लौटेंगे। हमने उन्हें अपने कार्यक्रम की जानकारी पहले ही दे दी है। अगर सरकार शाम तक कुछ घोषित नहीं करेगी,  तो हम अपने अगले कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

इसे भी पढ़ें- Farmers Movement: आज दिल्ली कूंच करेंगे किसान, पुलिस ने की फुल प्रूफ तैयारी, डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?