
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट इलाके में एक युवक की पत्थर से सिर कूंच कर हत्या (Murder) का दी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट भी काट दिए गये हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक (25) का शव उसके परिवार को सौंप दिया। उसके सेल फोन से मिले साक्ष्य से पता चलता है कि वह समलैंगिक है। फिलहाल पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
इसे भी पढ़ें- Baba Siddiqui Murder Case: हत्यारोपी से ही पुलिस ने पूछा था ‘किसी को भागते देखा क्या’
झाड़ियों में मिला शव
दिल्ली के दक्षिण में तिगडी इलाके में रह रहा युवक मूल रूप से राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी, छोटी बहन और छोटा भाई है। कुछ महीने पहले तक वह फ्लिपकार्ट में काम करता था। कुछ दिन पहले शाद नगर पालम में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। अगले दिन उसका शव पालम फ्लाईओवर से लगभग एक किलोमीटर दूर पालम रेलवे स्टेशन के पास स्थित डंप यार्ड में झाड़ियों में पाया गया। उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की गयी थी।
प्राइवेट पार्ट काट दिए गए हैं
हत्या की सूचना पुलिस को 27 नवंबर की शाम साढ़े चार बजे मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोर का शव दो दिन पुराना है। उन्हें आखिरी बार 25 नवंबर को शाम 5:30 बजे जीवित देखा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भिजवा दिया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को अनौपचारिक रूप से बताया कि युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गयी है। उसके गुप्तांग काट दिए गये हैं। उनका यह भी कहना है कि अंग का निचला हिस्सा गायब है और वह एचआईवी पॉजिटिव है।
जानवरों ने भी नोंचा है शव को
हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की हत्या कैसे की गई थी। प्राइवेट पार्ट काट दिए गये थे या जानवरों ने नोंच डाले हैं। हालांकि शव पर काटने के निशान हैं। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि मरने के बाद जानवरों ने भी शव को नोंचा है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल के पास दो अन्य युवक नजर आ रहे हैं, हालांकि उनकी तस्वीर काफी धुंधली है।
घटनास्थल से 1 किमी दूर मिली बाइक
फुटेज में मरने वाला युवक भी घटनास्थल की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक की बाइक घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पालम फ्लाईओवर के नीचे खड़ी मिली। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस आयुक्त सुरेंद्र चौधरी ने हत्या की पुष्टि की और कहा कि संदिग्धों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में एक विशेष टीम का गठन किया गया। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: आतंकियों ने विलेज डिफेंस ग्रुप के दो सदस्यों का अपहरण कर हत्या की






Users Today : 12

