
संभल। Sambhal Violence: संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान फैली हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि हिंसा में जिन कारतूसों का इस्तेमाल किया गया था, वे पाकिस्तान और यूएसए के बने हुए हैं। दरअसल, हिंसा के वक्त 9 एमएम की पिस्तौल इस्तेमाल की गई थी। मंगलवार को पुलिस जांच के दौरान मोहल्ला कोटगर्वी में टंकी रोड पर कूड़े के ढेर में पाकिस्तान आयुध फैक्ट्री में निर्मित एक कारतूस और एक गोली मिली थी। इसके अलावा यूएसए में बना 12 छेद वाला कारतूस भी मिला था। इसके अलावा तीन 32-कैलिबर ग्रेनेड भी पाए गए थे।
इसे भी पढ़ें- Sambhal Violence: संभल पर सियासत, पीड़ितों से मिलने को बेकरार सपा-कांग्रेस,पुलिस ने संभाला मोर्चा
एसपी बोले- ‘गंभीरता से होगी जांच’

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि, यह गंभीर तथ्य सामने आया है। इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी। 9 एमएम कारतूस का प्रयोग केवल सरकारी हथियारों में किया जाता है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की जांच टीम छानबीन कर रही थी, तभी एक खोखा और एक कारतूस पुलिस को मिला। उन्होंने कहा, अब इस बात की जांच की जाएगी कि पाकिस्तानी और यूएसए की फैक्ट्री में बने कारतूस संभल तक कैसे पहुंचे और किस हथियार में इसका इस्तेमाल किया गया।
प्रतिबन्ध के बाद भी पीड़ितों से मिले नेता

गौरतलब है कि विगत 10 दिसंबर तक जिले में बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबन्ध लगा है, बावजूद इसके जमीयत उलमा-ए-हिंद और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और पुलिस विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। और तो और खुफिया तंत्र को भी इसकी खबर नहीं लगी। उधर, अधिकारी लगातार निगरानी की बात कर रहे हैं।
लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने में असफल हुई पुलिस

जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसी तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी प्रदेश सचिव भी पीड़ितों से मिलने पहुंचे और उनका हाल जाना। हैदराबाद के सामाजिक कार्यकर्ता ने भी शनिवार को पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इन सबको देखकर साफ़ कहा जा सकता है कि पुलिस जिले की सीमा में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने में असफल साबित हो रही है।
इसे भी पढ़ें- Sambhal Violence: सपा नेताओं को रोका गया संभल जाने से, घर के बाहर तैनात हुई पुलिस






Users Today : 2

