Home » धर्म » Samudrik Shastra: शरीर के इस अंग पर है तिल, तो पक्का होगी लव मैरिज

Samudrik Shastra: शरीर के इस अंग पर है तिल, तो पक्का होगी लव मैरिज

[the_ad id="14540"]

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों पर तिलों के आकार और स्थान के आधार पर व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताता है। सामुद्रिक शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में भी जाना जा सकता है। हमारे शरीर पर मौजूद तिल इस बात का भी संकेत देता है कि कोई भी व्यक्ति लव मैरिज करेगा या अरेंज मैरिज। आइए जानते हैं कि महिलाओं के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर मौजूद तिल उनके वैवाहिक जीवन के बारे में क्या कहते हैं।

 इसे भी पढ़ें- Samudrika Shastra: राजयोग का संकेत देते हैं पैर के तलवे में मौजूद ये निशान

नाक पर तिल 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी स्त्री की नाक पर तिल है तो उसकी लव मैरिज होने की संभावना ज्यादा रहती है। अगर तिल नाक के दाहिनी ओर हो तो यह और भी अनुकूल है। ऐसी महिलाओं को अपने जीवनसाथी से भरपूर प्यार और सहयोग मिलता है। यह तिल पारिवारिक जीवन में सुख और संतुष्टि का प्रतीक माना जाता है।

आंख पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी महिला के महिला की दाईं आंख पर तिल है कि उनका स्वभाव आकर्षक होता है। वह पुरुषों को अपनी ओर खींच सकती हैं। साथ ही इस जगह पर तिल होने से लव मैरिज की संभावना बढ़ जाती है। इस प्रकार की महिलाएं अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनती है और ये जैसा चाहती हैं, इन्हें वैसा ही जीवनसाथी मिलता है।

कान पर तिल

किसी महिला के कान पर तिल का मतलब है कि वह अपने प्रेम संबंध को लेकर गंभीर है। ये महिलाएं अपने पार्टनर के प्रति बेहद वफादार होती हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक तरीके से शादी करना पसंद करती हैं कि उनके प्यार को समाज स्वीकार करे।

होंठ पर तिल

किसी महिला के होंठ पर तिल  होने का मतलब है कि वह अपने प्यार के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। ऐसी महिलाएं जिसे चाहती हैं उससे ही शादी करती हैं। ऐसी महिलाओं का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। इनके मिलनसार स्वभाव और मुस्कान लोगों पर जल्दी ही अच्छा प्रभाव डालती है। इनके लिए प्यार जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है।

 हाथ या हथेली पर तिल

यदि किसी महिला के हाथ या हथेली पर तिल है तो यह इस बात का संकेत है कि वह विपरीत लिंग के प्रति आसानी से आकर्षित हो जाती है। इन महिलाओं को अपनी उम्र या उससे अधिक उम्र के पुरुष पसंद आते हैं। हालांकि इनका प्रेम संबंध प्रगाढ़ होता है, लेकिन इनके विवाह में देरी की संभावना अधिक रहती है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के विभिन्न अंगों पर मौजूद निशान न सिर्फ शादी के बारे में बताते हैं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, उसके भविष्य और जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में भी बताते हैं। इससे हमें अपनी प्रवृत्तियों और स्वभाव को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- Palmistry: जीवन पर कैसा प्रभाव डालती है जीवन रेखा, यहां जानें

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?