
IND vs AUS: भारत ने हाल ही में पर्थ में पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था। टीम की नजरें अब दूसरे टेस्ट पर टिकी हैं। यह मैच 6 दिसंबर को एडिलेड में खेला जायेगा। इससे पहले अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि भारत सितारों (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों) की टीम है और ऑस्ट्रेलिया का ध्यान सिर्फ जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली पर नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम भारतीय खिलाड़ियों से मुकाबला करने के लिए कमर कस रही है।
इसे भी पढ़ें- IND vs AUS Adelaide Test: एडिलेड में तैयार हुई हरी घास की पिच, क्या फिर मुश्किल में फसेगी मेजबान टीम
टीम इंडिया पर लियोन का बयान

डे-नाइट टेस्ट से पहले, लियोन ने कहा- “जब मैं भारतीय टीम को देखता हूं, तो वे सुपरस्टारों का एक समूह लगते हैं। हालांकि, क्रिकेट एक टीम खेल है। यहां जीतने के लिए पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होता है। भारत के पास बुमराह के अलावा और भी कई दिग्गज खिलाड़ी हैं, लेकिन बात सिर्फ दिग्गज खिलाड़ियों की नहीं है बल्कि पूरी टीम की है।
टीम ने सभी प्रतिभाशाली हैं
उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अन्य भारतीय खिलाड़ी भी काफी प्रतिभाशाली हैं। वे अपने आप में एक असाधारण क्रिकेट टीम हैं। हम सिर्फ विशिष्ट खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार के मैच में खेलने वाले सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिए हम सबके मन में सम्मान है। इसका मतलब यह नहीं कि हम प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन हम अपना क्रिकेट खेलने और एक बेहतरीन टीम से कड़ा मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है।
टीम के वैकल्पिक खिलाड़ी भी क्षमतावान है
पहले टेस्ट मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं मिला था। उनकी जगह निवर्तमान कप्तान बुमराह ने वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में शामिल किया था। भारतीय टीम प्रबंधन का यह फैसला लियोन के लिए एक झटका था। उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाला था, लेकिन इससे पता चलता है कि उनकी टीम में कितने क्षमतावान खिलाड़ी हैं। अश्विन के नाम 530 से अधिक विकेट हैं और रवींद्र जडेजा के नाम 300 से अधिक टेस्ट विकेट हैं। ऐसे में उनकी टीम में वैकल्पिक खिलाड़ियों की गुणवत्ता का पता चलता है।
मुकाबला कड़ा होगा- लियोन

लियोन ने कहा, ” वे किसका चयन करते हैं उस मेरा कोई नियंत्रण नहीं है। वे जिसके साथ भी मैदान में उतरेंगे, मुकबला कड़ा होगा। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी के बारे में भी बात की। इस युवा खिलाड़ी ने लियोन के खिलाफ पर्थ टेस्ट में खेला था। लियोन ने कहा, “मैं आश्चर्यचकित नहीं हू, वह बाउंड्री लगाने की कोशिश कर रहा था, इससे मुझे विकेट लेना का मौका मिला था। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि भविष्य में हमें इस तरह के अवसर और मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- IND vs AUS in Adelaide: किस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे रोहित शर्मा, चयनकर्ता ने दी ये सलाह









Users Today : 30

