Home » अन्य » Surya Gochar 2024: इन तीन राशियों के लिए वरदान होगा सूर्य का गोचर, जानें किस डेट को होगा

Surya Gochar 2024: इन तीन राशियों के लिए वरदान होगा सूर्य का गोचर, जानें किस डेट को होगा

[the_ad id="14540"]

Surya Gochar 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ये इस साल यानी 2024 की आखिरी पूर्णिमा भी है। इस दिन स्नान, दान, पूजा आदि का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस साल की आखिरी पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को है और इसी दिन ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि बदलेंगे। ऐसे में बारह में से तीन राशि के जातकों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा होने वाली है।

इसे भी पढ़ें- Surya Dev Gochar: सूर्यदेव की बदलेगी चाल, संभल कर रहे इन राशियों के जातक

15 दिसंबर, 2024 ग्रहों के राजा सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य, रात 9 बजकर 56 मिनट पर देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य देव एक महीने तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद 14 जनवरी 2025 को सूर्य देव स्थान परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं 15 दिसंबर को सूर्य का ये गोचर किस समय होगा और किन-किन राशियों के लिए वरदान साबित होगा।

मिथुन राशि

Gemini

सूर्य के गोचर से मिथुन राशि वालों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। जिस काम को आप मन लगाकर करेंगे, उसमें आपको जरूर सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की भी संभावना है। विद्यार्थी सफल होंगे। आपको अपनी संपत्ति बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। जब सूर्य बृहस्पति की राशि में प्रवेश करता है, तो यह सौभाग्य ला सकता है।

 सिंह राशि

Leo

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ फलदायी रहेगा। आप रिकॉर्ड लॉटरी जीत सकते हैं। आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैसा बचाना आपके लिए अच्छा हो सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। किसी भी काम से पहले कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहें। आप सफल होंगे।

कुंभ राशि

Aquarius

वर्तमान में शनि देव कुंभ राशि में हैं और सूर्य गोचर के साथ दोनों ग्रहों की युति बनेगी। कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी होगा। आपकी आय में वृद्धि के योग हैं। धन कमाने के नए अवसर खुलेंगे। सूर्य देव आपको विशेष आशीर्वाद दे सकते हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन धन वृद्धि के साथ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। रिश्ते बेहतर होंगे और आपस में प्यार बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: इन तीन राशियों के लिए शुभ फलदायी होगा शुक्र का गोचर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?