



लखनऊ। Maximum Expressways: देश भर में सड़क कनेक्टिविटी के लिए एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश अब नंबर एक पर पहुंच गया है। यूपी में कुल 13 हाईवे हैं, जिनमें से सात हाईवे अभी निर्माणाधीन अवस्था में हैं। हालांकि इनमें से छह पर भी आवागमन शुरू हो चुका है। इन 13 एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 3200 किमी है। अब सवाल यह है कि एक्सप्रेस के मामले में उत्तर प्रदेश, हरियाणा से कैसे टक्कर दे रहा है।
इसे भी पढ़ें- App Launch: अब एक क्लिक करते ही मिलेगी प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत की जानकारी
एक्सप्रेसवे के मामले में यूपी ने हरियाणा को पछाड़ दिया है। उत्तर प्रदेश में कुल 13 राजमार्ग हैं और हरियाणा में 11 हैं। ये राजमार्ग न केवल आपके राज्य को बल्कि अन्य राज्यों को भी जोड़ते हैं और लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जल्दी और बिना ट्रैफिक के यात्रा करने की सुविधा देते हैं।
यूपी में एक्सप्रेसवे का नेटवर्क
- यमुना एक्सप्रेसवे
- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे
- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
- गोरखपुर-सिलिगुड़ी एक्सप्रेसवे
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे
- गंगा-एक्सप्रेसवे
- गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे
- गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे
- दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे
हरियाणा में एक्सप्रेसवे
- 1- अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे
- पानीपत से डबवाली एक्सप्रेसवे
- द्वारका एक्सप्रेसवे
- एनएच-19
- अंबाला से दिल्ली एक्सप्रेसवे
- ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे
- हिसार से रेवाड़ी एक्सप्रेसवे
- अंबाला-नारनौल एक्सप्रेसवे
- पलवल केएमपीई से जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (फरीदाबाद से होकर गुजर रहा है)
- दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (हरियाणा से होते हुए गुजर रहा है) इसे भी पढ़ें- CM Yogi In Varanasi: देश सुरक्षित है, तो धर्म सुरक्षित है और तभी हम सुरक्षित हैं, काशी में बोले सीएम योगी