Home » आज फोकस में » CM Yogi Speech: ‘रिक्शा चला रहे हैं औरंगजेब के वंशज, इससे बड़ी क्या दुर्गति होगी’

CM Yogi Speech: ‘रिक्शा चला रहे हैं औरंगजेब के वंशज, इससे बड़ी क्या दुर्गति होगी’

[the_ad id="14540"]

अयोध्या। CM Yogi Speech: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा सनातन धर्म सुरक्षित है तो हर कोई सुरक्षित है। सिर्फ सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जिसने हर मत और मजहब को मुश्किल समय में सहारा दिया है लेकिन क्या कभी हिंदुओं के साथ ऐसा हुआ? चाहे वह बांग्लादेश हो, पाकिस्तान हो या फिर अफगानिस्तान? क्या हिन्दुओं को कहीं सहारा मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं जानना चाहता हूं कि भारत में सनातन धर्म के गौरव स्थलों को तोड़ने वाले लोग कौन थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसके पीछे उनकी मंशा क्या थी? इन बर्बर कृत्यों के जरिए पूरी धरती को नर्क बनाने की साजिश क्यों की गई।

 

इसे भी पढ़ें- CM Yogi In Varanasi: देश सुरक्षित है, तो धर्म सुरक्षित है और तभी हम सुरक्षित हैं, काशी में बोले सीएम योगी

नष्ट हो जाएंगे मन्दिरों को तोड़ने वालों के वंशज 

अपने संबोधन में मंदिरों को तोड़े जाने का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कभी काशी में काशी विश्वनाथ मंदिर, कभी अयोध्या में राम मन्दिर, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, कभी संभल में कल्कि अवतार की हरिहर भूमि तो कभी भोज में, हर जगह मन्दिरों को तोड़ा गया। उन्होंने कहा,  जिन लोगों ने मन्दिर तोड़ा उसका नतीजा भी वे भुगत रहे हैं। उनके वंशज आज या तो नष्ट हो गये हैं या फिर दुर्गति के दिन देख रहे हैं।

विश्व शांति स्थापित कर सकता है सनातन धर्म

CM Yogi

उन्होंने कहा, “जब मैं लोगों से जानना चाहता हूं  कि मंदिर तोड़ने वाले लोगों के परिवार की वर्तमान समय में क्या स्थित है, तो पता चलता है कि औरंगजेब के परिवार के लोग  आज कोलकाता के आस पास रिक्शा चलाते हैं। सीएम ने कहा, अगर उसने मंदिर तोड़े नहीं होते या मंदिरों को नुकसान नहीं पहुंचाया होता, तो आज उनके खानदान के लोगों की ये दुर्गति नहीं हो रही होती। इन मंदिरों को अपवित्र करने वालों के वंश और वंशज धीरे-धीरे नष्ट हो जाएंगे। सिर्फ सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो विश्व शांति स्थापित कर सकता है।

हर मत और मजहब को सहारा देता है हिन्दू धर्म

सीएम योगी ने कहा,“अगर दुनियाभर में मानव सभ्यता को बचाना है तो सनातन का सम्मान करना होगा, हमारे ऋषि- मुनियों ने हजारों साल पहले ही वसुधैव कुटुम्बकम की  बात कही थी, ये आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी पहले थी। दुनिया में सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है जिसने हर मत और मजहब को विपत्ति में सहारा दिया है, लेकिन क्या हिन्दुओं को कभी कहीं सहारा मिला?

इसे भी पढ़ें- Ramayana Fair In Ayodhya: संभल और बांग्लादेश में वहीं हो रहा है, जो कभी बाबर ने अयोध्या में किया था: सीएम योगी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?