Home » अन्य » Cold Feet Treatment: सर्दियों के आपके पैर भी रहते हैं ठंडे, जान लें कारण और बचाव के तरीके

Cold Feet Treatment: सर्दियों के आपके पैर भी रहते हैं ठंडे, जान लें कारण और बचाव के तरीके

News Portal Development Companies In India

Cold Feet Treatment: ठंड के मौसम में भी हमारे शरीर के आर्गन गर्म रहते हैं तो इसका मतलब है कि हमारा स्वास्थ्य अच्छा है। हमारे शरीर में रक्त संचार काफी अच्छे से हो रहा है, लेकिन अगर हाथ और पैर बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं तो इसका मतलब है कि शरीर में किसी खास चीज की कमी है। आइए जानते  हैं सर्दियों में हमारे हाथ पैर क्यों ठंडे हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत में मिला एमपॉक्स का संदिग्ध मामला, जांच जारी, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, जानें सभी अपडेट

बहुत से लोगों को होती है ये समस्या

क्या सर्दी में आपके पैर और हाथ हमेशा ठंडे रहते हैं? तो चिंता न करें क्योंकि आप अकेले नहीं हैं। सर्दी के महीने में ज्यादातर लोगों को ठंडे हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, जिससे वह खुद को बीमार महसूस करते हैं। दरअसल, अगस्त के आखिर से सितंबर की शुरुआत तक मौसम में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिससे दिल की धड़कन का स्तर बढ़ता है। यह कुछ हफ़्तों तक धीमी गति से काम करता है।

समय रहते संभल जाएं

वहीं सर्दियों के महीने के खत्म होने तक यह उच्च बना रहता है, जिससे हाथ पैर ठंडे रहते हैं। ऐसे में इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि ये सामान्य बात है। इससे राहत पाने  के लिए आप मोटे-मोटे मोजे पहने और पैरों को सेकें, लेकिन अगर इससे किसी को ज्यादा परेशानी हो रही है तो उन्हें तत्काल इस ध्यान देना चाहिए। अगर हाथ पैर उपाय करने के बाद भी ठंडे ही रहते हैं तो इस समस्या का समाधान तुरंत ढूंढ लेना चाहिए। दरअसल, ऐसी समस्याओं का सामना करने वाले लोग मधुमेह या एनीमिया से पीड़ित हो सकते हैं। ऐसे लोगों के हाथ-पैर की नसें सिकुड़ने लगती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। ऐसे में पैरों के ठंडे होने की समस्या शुरू हो जाती है।

पैरों के ठंडे होने की वजह
ब्लड सर्कुलेशन में समस्या

पैरों के ठंडे होने का मुख्य कारण खराब रक्त संचार हो सकता है। जब आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है और पैर ठंडे पड़ जाते हैं।

एनीमिया

जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है तो पैर जमने लगते हैं। एनीमिया के मरीजों के शरीर में खून की कमी होने लगती है। इसकी वजह से पैर ठंडे पड़ने लगते हैं। वहीं, बी12, फोलिक एसिड और आयरन की कमी के कारण भी पैर ठंडे रहते हैं। क्रोनिक किडनी रोग के कारण भी पैर ठंडे रहते हैं।

मधुमेह

यदि आपके पैर लगातार ठंडे रहते हैं, तो अपने रक्त शर्करा के स्तर की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए। रक्त शर्करा के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण मधुमेह रोगियों को पैर ठंडे होने की समस्या होती है।

नसों में समस्या

जिन लोगों को पैरों के ठंडे होने की समस्या होती है, उन्हें नस संबंधी दिक्कत हो सकती है। कई बार तनाव और दुर्घटनाओं की वजह से नर्व्स संबंधी समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Liver Disease: लीवर की हर बीमारी को दूर करेगा ये घरेलू नुस्खा, जान लें शुरुआती लक्षण

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?