Home » आज फोकस में » Seema Haider: 5वें बच्चे को जन्म देने वाली हैं सीमा हैदर, ख़ुशी से पागल हुए सचिन मीणा

Seema Haider: 5वें बच्चे को जन्म देने वाली हैं सीमा हैदर, ख़ुशी से पागल हुए सचिन मीणा

[the_ad id="14540"]

Seema Haider: पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं, इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। सीमा हैदर ने ये खुशखबरी सचिन मीना के साथ शेयर की और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर बता रही हैं कि कैसे उन्होंने सचिन मीना से अपनी खुशी जाहिर की।

इसे भी पढ़ें- Pakistan’s Eembarrassment: दुनिया भर में हो रही पाकिस्तान की फजीहत, इन मुस्लिम देशों ने भी बैन की एंट्री

सचिन के हाथ में है प्रेग्नेंसी किट

सामने आए वीडियो में सीमा और सचिन प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लिए हुए नजर आ रहे हैं। सीमा हैदर प्रेग्नेंसी टेस्ट के नतीजे देख कर हंस रही हैं और सचिन से कह रही हैं कि आप फिर से पिता बनने वाले हैं। सीमा हैदर की बात सुनकर सचिन हैरान रह गए और बोले, ‘अच्छा जी… सच में… क्या बात है।

 सोशल मीडिया अपर वायरल हुआ वीडियो 

वीडियो में सीमा, सचिन से कह रही हैं कि वह अपनी ख़ुशी का इजहार करके दिखाएं। इस पर सचिन प्रेग्नेंसी किट को अपने सीने से लगा रहे हैं और सीमा को गले लगाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे, लेकिन सीमा ने सचिन को एक तरफ धकेल दिया और उसे जाने के लिए कहा। सीमा और सचिन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2023 में आई थीं भारत

seema haidar

गौरतलब है कि सीमा हैदर मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में आई थी। ये मुद्दा मीडिया में भी खूब उछला  था। सीमा हैदर भारत और पाकिस्तान में चर्चा का विषय बन गई थीं। बता दें कि सीमा और उनके भारतीय पति सचिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं।

पाकिस्तान में है पहला पति  

सीमा हैदर पहले से ही पाकिस्तान में शादीशुदा थीं और उनके चार बच्चे थे। वह अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई हैं। उधर उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर अभी भी पाकिस्तान में ही हैं। अब सीमा हैदर पांचवीं बार मां बनने वाली हैं,जिसकी ख़ुशी उन्होंने अपने भारतीय पति सचिन के साथ शेयर की है।

इसे भी पढ़ें- PAK vs ZIM: जिम्बाब्बे ने पाकिस्तान को चटाई धूल, आखिरी ओवर में छीन ली जीत 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?