



Tulsi Pujan Diwas 2024: तुलसी पूजन दिवस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। सनातन धर्म में इसका खास महत्व है। यह दिन विशेष रूप से तुलसी के पौधे की पूजा और श्रद्धा को समर्पित है। तुलसी का पौधा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस दिन विशेष पूजा अर्चना के साथ दानादि का भी विधान है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि तुलसी पूजा के दिन विशेष वस्तुओं का दान करने से पुण्य मिलता है। अगर आप अपनी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन वस्तुओं का दान करना चाहिए। इसके शुभ परिणाम मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2024: कब है देवउठनी एकादशी और सनातन धर्म में क्या है इसका महत्व, यहां जानें
लाल वस्त्र दान करें
हिंदू धर्म में लाल रंग शक्ति, समृद्धि और भाग्य का प्रतीक माना जाता है। तुलसी पूजा के दिन लाल वस्त्र दान करने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस दिन लाल वस्त्र दान करने से ना सिर्फ आपके धन में वृद्धि होगी बल्कि आपकी मानसिक स्थिति भी मजबूत होगी। यह दान उन लोगों को जरूर करना चाहिए, जो कुछ समस्याओं से पीड़ित हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं।
अक्षत दान
अक्षत या साबुत चावल हिंदू धर्म में पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इनका दान करने से विशेष पुण्य लाभ होता है। अगर आप तुलसी पूजा के दिन अक्षत चढ़ाते हैं, तो इससे आपके जीवन की अभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपको मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा अक्षत दान करना समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है, जिससे आपके घर में सुख और शांति आती है।
सिन्दूर दान
तुलसी पूजा के दिन सिन्दूर दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। पूजा-पाठ में भी विशेष रूप से इसका इस्तेमाल किया जाता है। सिन्दूर का दान वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि लाता है। यह दान महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है क्योंकि इससे उनके जीवन में सौभाग्य और आशीर्वाद की वृद्धि होती है।
तुलसी पूजा का महत्व
तुलसी पूजा का दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। तुलसी का पौधा न सिर्फ हवा को शुद्ध करता है बल्कि इसके औषधीय गुण भी बहुत फायदेमंद होते हैं। तुलसी की पूजा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें- CM Yogi In Varanasi: देश सुरक्षित है, तो धर्म सुरक्षित है और तभी हम सुरक्षित हैं, काशी में बोले सीएम योगी