
Arjun Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने प्रशंसकों को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह दी है। वह किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जो उनका मैनेजर बनकर लोगों के साथ ठगी कर रहा है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फॉलोअर्स को उस फर्जी अकाउंट के बारे में जानकारी दी, जो उनके मैनेजर होने का दावा कर रहा था। यह व्यक्ति एक साइबर ठग है। एक्टर ने बताया कि ये शख्स उनके नाम का इस्तेमाल करके लोगों को उनकी निजी जानकारी साझा करने को कह रहा है कि एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करा रहा है।
इसे भी पढ़ें- IPL Auction 2025: बॉलीवुड के इस दिग्गज डायरेक्टर का बेटा IPL में मचा सकता है धूम, बड़ी बोली की उम्मीद
लोगों से लिकं क्लिक करा रहा संदिग्ध
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, मुझे पता चला है कि एक संदिग्ध व्यक्ति लोगों से संपर्क कर रहा है और खुद को मेरा मैनेजर बता रहा है। साथ ही मुझसे लोगों को जोड़ने की बार कर रहा है, इसके लिए वह एक लिंक पर क्लिक करने को बोल रहा है। एक्टर ने कहा, प्लीज ध्यान रखें कि ये संदेश असली नहीं हैं और इससे मेरा को वास्ता नहीं है, मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई व्यक्ति ऐसे लिंक पर क्लिक करे या किसी लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा करे। प्लीज सतर्क रहें और इन ठगों के झांसे में न आएं। उन्होंने आगे लिखा, अगर आपको इस तरह के संदेश मिले तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें और अकाउंट खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं, सुरक्षित और खुशहाल क्रिसमस मनाएं।”

‘बेबी जॉन’ की टीम को दी बधाई
बता दें कि अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। उन्होंने अभी हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ की टीम को शुभकामनाएं दी थीं। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “पूरी टीम को सफलता की शुभकामनाएं! “बात करें अगर अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट तो वे हाल ही में कई सितारों से सजी रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान जैसे दिग्गज सितारे मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आये थे।
सिंघम अगेन में नजर आये थे अर्जुन
बता दें कि रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी ‘सिंघम अगेन’ गत एक नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अर्जुन कपूर ने इस फिल्म के सेट पर बिताए हर पल को यादगार बताते हुए रोहित शेट्टी को थैक्स बोला था। एक्टर ने लिखा था- ‘सही समय पर, सही निर्देशक के साथ जो आप पर विश्वास करता है, कभी-कभी बस इतना ही काफी होता है, जब बहुत से लोग ऐसा करने को तैयार नहीं थे, तब रोहित सर ने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे एक ऐसी भूमिका निभाने का मौका दिया, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया।
इसे भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद खौफ में बॉलीवुड, अंडरवर्ल्ड की एंट्री की आशंका से दहशत!









Users Today : 27

