
Big Family: युगांडा का एक 70 वर्षीय व्यक्ति इन दिनों खूब सुर्खियों में है क्योंकि इसका परिवार बहुत बड़ा है। मूसा हसाह्या कसेरा नाम के इस शख्स ने 10 या 20 नहीं बल्कि 102 बच्चों को जन्म दिया। उनके परिवार में उनकी 12 पत्नियों के साथ उनके 102 बच्चे और 578 पोते-पोतियां है। कुल मिलाकर उनके परिवार में 692 लोग हैं। हसाया का विस्तृत परिवार चिंता का कारण है क्योंकि उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें-Low Uric Acid Symptoms: ज्यादा ही नहीं, कम यूरिक एसिड भी सेहत के लिए होता है नुकसानदायक
सोशल मीडिया पर शेयर हुई स्टोरी
हसाह्या की कहानी हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा की गई थी, जहां उसे ‘दुनिया में सबसे अधिक बच्चा पैदा करने वाला व्यक्ति बताया गया है। ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और दुनिया भर के लोग उनकी इस स्थिति पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में कहा,’आप इसे एक परिवार क्यों कहते हैं… आप जिला घोषित क्यों नहीं कर देते हैं?” वहीं, दूसरे ने कहा, ‘मौज है भाई को यही जीवन जी रहा है।’ हालांकि हसाह्या की वास्तविकता कुछ और ही है।
For those who enjoy watching travel vlogs, you might be familiar with Kailash Meena, aka The Indo Trekker. Recently, Kailash visited a village in Uganda, where he met Musa Hasaya Kaseera, the man who holds the record for having the most children in the world.
As seen in the… pic.twitter.com/wlQv63CGVe
— Naman Sharma (@YourNaman) December 26, 2024
17 साल की उम्र में की थी पहली शादी
युगांडा के मूसा ने 1972 में 17 साल की उम्र में अपनी पहली पत्नी से शादी की। समय बीतता गया और उन्होंने बारह शादी कर ली, जिससे उनका परिवार तेजी से बढ़ा। हालांकि, इतने बड़े परिवार का भरण-पोषण करना उनके लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है। एक पशु व्यापारी और कसाई के रूप में उसकी स्थिति से ग्रामीण आकर्षित हुए और उन्होंने अपनी बेटियों की शादी उससे कर दी। हालांकि कुछ धार्मिक परंपराओं के कारण युगांडा में बहुविवाह कानूनी है, लेकिन 1995 तक देश में बाल विवाह पर भी आधिकारिक तौर पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।

भरण-पोषण में आ रही मुश्किल
पोस्ट के मुताबिक उसकी दो हेक्टेयर ज़मीन अब उसके परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है, जिससे वह बेरोजगार हो गया और उसकी वित्तीय समस्याएं बढ़ गईं है। मूसा हसाह्या के बच्चों की सूची इतनी लंबी है कि वह उनके नाम तक भूल जाता है। इस समस्या को सुलझाने के लिए उन्होंने सभी बच्चों के नाम की एक सूची बना ली है। मूसा का कहना है कि, ‘मुझे अपने पहले और आखिरी बच्चे का नाम याद है, लेकिन बाकी का नहीं।’
मुश्किल से हो रहा गुजारा
मूसा हसाह्या की तीसरी पत्नी ज़बीना का कहना है कि, “हम मुश्किल से अपना गुजारा कर रहे हैं। खाने-पीने में दिक्कत होने लगी है। हम बच्चों को एक बार या अच्छे दिनों में दो बार ही खाना खिला पाते हैं।” खर्च चलाने के लिए घर के कई बच्चे और नाती-नातिन अपने पड़ोसियों के लिए काम करते हैं या लंबी दूरी से पानी और जलाऊ लकड़ी लाने का काम करते हैं। फिर भी, इतने बड़े परिवार के लिए गुजारा मुश्किल हो रहा है।

अक्सर परिवार के सदस्यों को भूख का सामना करना पड़ता है। हालांकि हसाह्या ने माना है कि यह सब उनके पिछले फैसलों का परिणाम है। उन्होंने कहा, पहले तो यह एक मजाक था, लेकिन अब ये विकराल समस्या बना गया है।
इसे भी पढ़ें-Horror Night: सांपों से भरे जंगल में नमिता ने दिया बेटे को जन्म, याद आते ही कांप उठता है कलेजा






Users Today : 29

