
Khesari Lal-Akanksha Puri Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम काफी समय से आकांक्षा पुरी के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ समय पहले दोनों का एक फिटनेस वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। भोजपुरी इंडस्ट्री से उनकी नजदीकियों की खूब चर्चा होती रहती है। इन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है।
इसे भी पढ़ें- Ravi Kishan Casting Couch: आसान नहीं था इंडस्ट्री में जगह बनाना, कई लोगों ने की फायदा उठाने की कोशिश
वायरल हुआ जिम वीडियो
अब दोनों का जिम का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बन गया है। नए जिम वीडियो में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी जिम के कपड़ों में नजर आ रहे हैं, लेकिन वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दोनों वर्कआउट करने की बजाय रोमांस कर रहे हैं। इस वीडियो की वायरल होने के बाद दोनों को लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, यह गाना प्रमोट करने का कौन सा तरीका है, जिम में कुछ भी।’
जमकर हो रहे ट्रोल
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, फैंस को दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी पसंद है, लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपने भोजपुरी इंडस्ट्री को बदनाम कर दिया है।” दरअसल, उनका जो पहला वीडियो भी वायरल हुआ था, उसे भी उन्हें ट्रोल होने के बाद डिलीट करना पड़ा था।’ उस क्लिप में दोनों की इंटीमेसी देखने को मिल रही थी।’

इस फिल्म में दिखेंगे साथ
हालांकि, इस बार सिर्फ खेसारी लाल यादव ही नहीं ट्रोल हो रहे हैं बल्कि इस बार फैंस आकांक्षा पुरी को भी जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल के डेटिंग की अफवाहें भी उड़ रही हैं। हालांकि ट्रोलिंग के बावजूद ये दोनों लगातार भोजपुरी गानों और फिल्मों पर साथ काम कर रहे हैं। ‘लटक जाइब’ गाने में साथ नजर आने के बाद अब ये दोनों ‘अग्निपरीक्षा’ में साथ काम करेंगे। हालांकि उनके ये वीडियो सभी जगह से हटा दिया गया है, लेकिन अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
सुर्ख़ियों में रहती हैं आकांक्षा पुरी
बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी नजर आईं थीं। इस दौरान जद हदीद के साथ उनका एक लिप लॉक वीडियो भी ख़ूब वायरल हुआ था। इसके चलते उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर निकाल दिया गया था। हालांकि, घर से निकाले जाने के बाद वह मेकर्स पर खूब भड़की थीं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वह टेलीविजन एक्टर पारस छाबड़ा के साथ ही रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें- खेसारी लाल की फिल्म ‘राजाराम’ का टीजर रिलीज, स्पेशल भूमिका में नजर आएंगे एक्टर









Users Today : 35

