
Sydney Test and Playing XI: बार्डर -गावस्कर बॉर्डर कप का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार 3 जनवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम को 1 जीत और 2 हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहती है। इसके लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- Gautam Gambhir ने बताया- कैसी होगी सिडनी टेस्ट की प्लेइंग इलेवन
परेशानी का सबब बनी रोहित की खराब फ़ार्म
भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म है। रोहित पहले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी करने उतरे थे, लेकिन रन नहीं बना सके। इसके बाद यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग के लिए लेकिन इस बार भी उनका बल्ला पूरी तरह से फ्लॉप रहा। इस सीरीज में अभी तक रोहित ने महज 31 रन ही बनाये। वे सिर्फ एक बार डबल डिजिट में रन बना सके हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि पांचवें टेस्ट में उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है। ये भी कहा जा रहा है कि उनकी जगह शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है।
आकाशदीप भी नहीं आएंगे नजर
आकाशदीप को भी बैक पेन की समस्या है, जिससे वह भी सिडनी में पांचवां टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। इस बात की पुष्टि खुद टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने की। ऐसे में उनकी जगह हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता था। सिडनी में भी टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर उतार सकती है।
ध्रुव जुरेल को मिल सकता है मौका
खबर ये भी है कि ऋषभ पंत सिडनी टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। दरअसल, ऋषभ ने इस सीरीज में कई बार गैरजिम्मेदाराना शॉट्स खेले हैं। ऐसे में अब सलेक्शन टीम उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है। कहा जा रहा है कि उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका दिया जा सकता है। हालांकि, पंत को बाहर निकालना आसन नहीं होगा, वे कई बार अपने डीएम पर मैच का रुख बदल कर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा/शुभमन गिल, केएल राहुल, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेट धारक), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/हर्षित राणा।
इसे भी पढ़ें- India vs Austalia: सिडनी में होगा सीरिज का 5वां मैच, प्लेइंग XI से आउट हो सकते हैं रोहित शर्मा






Users Today : 27

