Home » मनोरंजन » Kunika Sadanand-Kumar Sanu Relation: कुनिका का शॉकिंग खुलासा, कहा- पत्नी की तरह रहती थीं कुमार सानू के साथ

Kunika Sadanand-Kumar Sanu Relation: कुनिका का शॉकिंग खुलासा, कहा- पत्नी की तरह रहती थीं कुमार सानू के साथ

[the_ad id="14540"]
Kunika Sadanand

Kunika Sadanand-Kumar Sanu Relation: मशहूर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह के किरदार बहुत अच्छे से निभाए। उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्ख़ियों में रही है। हाल ही में अभिनेत्री ने मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मुलाकात कुमार शानू से हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

इसे भी पढ़ें- Loveyapa Title Track: रिलीज हुआ ‘लवयापा’ का टाइटल सांग, ख़ुशी कपूर पर प्यार लुटाते दिखे जुनैद

 कैसे हुई थी कुनिका और कुमार सानू की मुलाकात

कुमार सानू के गानों का हर कोई दीवाना है। एक्ट्रेस कुनिता सदानंद सिंगर भी उन्हीं में से एक हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। दरअसल, हाल ही में वे सिद्धांत कानन के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं और अपने जीवन से जुड़े कुछ हैरान करने वाले सच साझा किये। कुनिका ने कहा कि कुमार शानू से उनकी पहली मुलाकात एक दोस्त के घर पर हुई थी। हालांकि, उन्होंने उस दोस्त का नाम नहीं बताया।

 डिप्रेशन में आ गए थे सिंगर 

कुनिका ने खुलासा किया कि जब वह कुमार सानू से मिली थीं, तो वह असफल शादी के कारण डिप्रेशन थे। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि जब वह पहली बार उनसे मिलीं थीं तो वह एक प्रशंसक के रूप में मिली थीं और उन्होंने कभी रिश्ते के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन जब कुमार सानू ने उनके माथे पर किस किया और उनका हाथ पकड़ कर बाय बोला तो उन्हें कुछ फ़ील हुआ।  कुनिका ने बताया कि बस यही से हमारे प्यार की शुरुआत हुई थी।

 खिड़की से कूदने की कोशिश की थी कुमार सानू ने

Kunika Sadanand

कुनिका ने कहा कि वह अपनी शादी को लेकर बेहद परेशान थे। एक दिन वे उनके साथ खाना खाने होटल आई थीं। उस समय कुमार सानू ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी और इतना परेशान थे कि उन्होंने होटल की खिड़की से बाहर कूदने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त उन्होंने और सानू की बहन ने जैसे-तैसे उन्हें खिड़की ने नीचे उतारा और घर ले आईं। वह उस समय बहुत रो रहे थे, वहीं से वह उनके करीब आ गईं।

पांच साल चला रिश्ता

कुनिका सदानंद ने कहा कि इस हादसे के बाद वह उनके काफी करीब आ गईं। इसके बाद कुमार सानू अपने परिवार को छोड़कर एक फ़्लैट में शिफ्ट हो गये। यहां उन्होंने उनकी हर चीज का ख्याल रखा। कुनिका ने कहा कि वह कुमार सानू की पत्नी की तरह उनके साथ रहती थीं। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता शकुंतला और दुष्यन्त जैसा ही था, लेकिन फिर उन्हें कुमार सानू के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि उनका दिल टूट गया और उनका रिश्ता पांच साल बाद खत्म हो गया।

इसे भी पढ़ें- Ravi Kishan Casting Couch: आसान नहीं था इंडस्ट्री में जगह बनाना, कई लोगों ने की फायदा उठाने की कोशिश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?