Home » सबसे अच्छी खबर » Benefits And Harms Of Onions: जानिए सेहत पर कैसे असर डालता है प्याज का सेवन

Benefits And Harms Of Onions: जानिए सेहत पर कैसे असर डालता है प्याज का सेवन

[the_ad id="14540"]
Benefits And Harms Of Onions

Benefits And Harms Of Onions: प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर हर घर में किया जाता है। दुनिया भर में हर दिन बड़ी मात्रा में प्याज का सेवन किया जाता है। प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसे कच्चा या पकाकर खाया जा सकता है। कच्चे प्याज को सलाद के रूप में खाने से शरीर पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। प्याज सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है। रोजाना इसके सेवन से हार्ट के स्वास्थ्य में सुधार होता है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं प्रतिदिन कच्चा प्याज खाना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- How To Avoid Cervical Cancer: डाइट में शामिल करें ये फूड्स, कभी नहीं होगा सर्वाइकल कैंसर

क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

एक्सपर्ट का कहना है कि प्याज मिनरल्स से भरपूर होता है और मिनरल्स शरीर में इंसुलिन के स्तर को भी नियंत्रित करते हैं। उनका कहना है कि हर दिन नींबू के रस और काली मिर्च पाउडर के साथ कच्चा प्याज खाने से पाचन क्रिया बेहतर रहती है। साथ ही रोजाना कच्चे प्याज का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। हालांकि कुछ लोगों के लिए कच्चा प्याज नुकसानदायक भी हो सकता है।

कच्चा प्याज खाने के फायदे

पाचन- रोजाना कच्चा प्याज खाने से पाचन क्रिया बेहतर रहती  है।
लाभकारी जीवाणु- प्याज में फायदेमंद बैक्टीरिया होते हैं जो हमारी आंत को स्वस्थ रखते हैं।
सर्दी और खांसी से बचाव- कच्चे प्याज का सेवन करने से फ्लू जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
शुगर नियंत्रण- कच्चा प्याज खाने से इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
ब्लड सर्कुलेशन- कच्चा प्याज खाने से खून का थक्का नहीं जमता है, जिससे रक्त संचार ठीक रहता है।

कच्चे प्याज के नुकसान

हालांकि कच्चा प्याज स्वास्थ्यवर्धक होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक हो सकता है।
कुछ लोगों को प्याज पचाने में कठिनाई होती है और उन्हें ब्लोटिंग व एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
कच्चा प्याज खाने से भी सीने में जलन होने का जोखिम रहता है।
कच्चा प्याज खाने से खून भी पतला हो जाता है, जो हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। अगर कोई खून पतला करने की दवा ले रहा है तो उसे कच्चा प्याज सावधानी से खाना चाहिए।
हर दिन आधा से एक कच्चा प्याज खाना फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- Green Coffee: ग्रीन टी ही नहीं, ग्रीन कॉफ़ी भी होती है बेहद फायदेमंद, यहां जानें कैसे करती है काम

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?