Home » खेल » Rinku Singh Engagement: सपा की इस सांसद से शादी करने जा रहे हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह, घर वालों ने दी मंजूरी

Rinku Singh Engagement: सपा की इस सांसद से शादी करने जा रहे हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह, घर वालों ने दी मंजूरी

[the_ad id="14540"]
Rinku Singh Engagement

 लखनऊRinku Singh Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता तय हो गया है। सांसद के पिता और केराकत से विधायक तूफानी सरोज ने उनके रिश्ते की पुष्टि की है। जल्द ही लखनऊ में दोनों की सगाई होगी। पिता ने कहा कि दोनों परिवारों ने रिश्ते को अपनी स्वीकृति दे दी है।

इसे भी पढ़ें- IND vs SA: आज आमने-सामने होंगी भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें, ये है पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

पिता तूफानी सरोज ने किया कन्फर्म

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सांसद के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि दोनों परिवारों ने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। जोड़ी बहुत अच्छी है। रिंकू का परिवार हमारे परिवार से मिला, हम सब भी रिश्ते के लिए राजी हैं। प्रिया और रिंकू दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते के लिए तैयार हैं। वे दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों परिवारों को भी कोई आपत्ति नहीं है। रिंकू बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।’ मेरी बेटी भी बहुत पढ़ी-लिखी है। एक सांसद के तौर पर वह अपना काम बखूबी कर रही हैं।’ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उसके काम की सराहना करता हैं।

लखनऊ में होगी सगाई

बताया जा रहा है कि संसद का बजट सत्र खत्म होने के बाद होगी लखनऊ में उनकी सगाई होगी। सगाई के बाद शादी भी लखनऊ में होगी। शादी के बाद, जौनपुर और अलीगढ़ दोनों जगह रिसेप्शन आयोजित किया जायेगा।

रिंकू सिंह 22 जनवरी से भारत-इंग्लैंड सीरीज में खेलेंगे

भारत और इंग्लैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सफेद गेंद की सीरीज खेली जानी है। इससे पहले टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू हो रही है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है और रिंकू सिंह को भी मौका दिया गया है। रिंकू इन दिनों उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। इससे पहले वह सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए खेलते नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें- IPL 2025 Mega Auction: इन तीन गेंदबाजों को हर हाल में अपनी टीम में शामिल करना चाहती है KKR

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?