Home » राज्य » Bihar CM Nitish Kumar: लड़कियों को लेकर फिर से की नीतीश कुमार ने अजीबोगरीब टिप्पणी, सुनकर असहज हो गये मंत्री

Bihar CM Nitish Kumar: लड़कियों को लेकर फिर से की नीतीश कुमार ने अजीबोगरीब टिप्पणी, सुनकर असहज हो गये मंत्री

News Portal Development Companies In India
Bihar CM Nitish Kumar

बेगूसराय। Bihar CM Nitish Kumar: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगुसराय पहुंचे। अपने दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। जीविका दीदियों से बात करते हुए उन्होंने पूछा कि पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी जी? अब कितना बढ़िया हो गया है। अब सब कितना अच्छा पहन रही हैं और बोलती भी कितना बढ़िया हैं। पहले वह नहीं बोल पाती थीं। अब बहुत अच्छा हो गया है। अब कितना अच्छा लगता है, जब महिलाएं बढ़िया हा   कपड़ा पहनकर कार्यक्रम में दिखाई देती हैं।

इसे भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने मंच पर छुए पीएम मोदी के पैर, देख कर चौंक गये लोग

मंत्रियों ने संभाली बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान से उनके साथ चल रहे उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य लोग असहज हो गये। हालांकि सभी ने जल्द ही बात को संभाल लिया। इसके बाद सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और जीविका दीदियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जाना।

हर वर्ग का विकास हमारी प्रतिबद्धता 

इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा, हम लोग हर वर्ग का विकास कर रहे हैं। महिलाएं जीविका के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भर हो रही हैं। सीएम ने कहा, हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हमारी सरकार पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें- Prashant Kishore Arrest: सशर्त जमानत लेने से प्रशांत ने किया इंकार, कहा- जेल मंजूर है

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?