Home » अन्य » Shani Dev: इस साल गलती से भी गलती न करें इन राशियों के जातक, नाराज हो जाएंगे शनि देव

Shani Dev: इस साल गलती से भी गलती न करें इन राशियों के जातक, नाराज हो जाएंगे शनि देव

News Portal Development Companies In India
Shani Dev
Shani Dev

Shani Dev: साल 2025 शुरू हो गया है। इस वर्ष शनि का राशि परिवर्तन भी होगा। शनि का ये गोचर राशि चक्र की सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। ज्योतिष शास्त्र में शनि की राशि का परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 2025 में शनि देव किन-की राशियों पर विशेष नजर रखेंगे, यहां जानते हैं।

 इसे भी पढ़ें- Shani ki Dhaiya 2025: 29 मार्च से संभल कर रहे इन राशियों के जातक, लग जाएगी शनि की ढैय्या

मेष राशि वालों को 29 मार्च 2025 के बाद सावधान रहने की जरूरत है। मेष राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू हो रही है। इस दौरान मेष राशि वालों को शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। साढ़े साती साढ़े सात वर्ष तक चलती है। इस दौरान करियर ने उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

 मेष राशि

इस वर्ष शनि की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी। 29 मार्च 2025 से मेष राशि में शनि की साढ़े साती शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस साल में आपको बहुत फूंक-फूंक कर कदम रखना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरों, गरीबों, श्रमिकों और कमजोरों को नुकसान न पहुंचाएं। अन्यथा शनि देव ऐसी सजा देंगे कि आप वर्षों तक भूल नहीं पाएंगे।

सिंह राशि

शनिदेव आपकी राशि के स्वामी से बेहद नाराज रहते हैं। सूर्य आपकी राशि का स्वामी हैं और शनि देव का पिता भी हैं लेकिन उनकी अपने पिता सूर्यदेव से नहीं बनती है। इसलिए इस साल सावधान रहें। दूसरों के बारे में गलत बातें न बोलें। गलती से भी किसी को धोखा न दें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि आपको दंडित करने का मन बना रहे हैं। आपके लिए नियम-व्यवस्था का पालन करना ही बेहतर है। किसी को नुकसान मत पहुंचाओ। अगर आप पशु-पक्षियों की सेवा करेंगे तो शनिदेव प्रसन्न होंगे और अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैसों के मामले में सावधान रहें और ज्यादा अभिमान न करें। अपने खान-पान की आदतें भी सही रखें।

तुला राशि

शनि की अति प्रिय राशि होने के कारण तुला राशि के जातक संभलकर रहें। शनि नहीं चाहते कि आप कोई भी गलती करें। अगर आप इस बात का ध्यान नहीं रखेंगे तो शनि कठोर दंड देने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। शनि की कृपा पाने के लिए दूसरों की बुराई करने से बचें। यदि आप इंस्टाग्राम या फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, तो तथ्यों के साथ सामग्री प्रदान करें, अन्यथा शनि देव आपको परेशानी में डाल सकते हैं।

 इसे भी पढ़ें- Shani Dev: झूठ बोलने और धोखा देने वालों का जीवन बर्बाद कर देते हैं शनि देव, बच कर रहें

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?