
नई दिल्ली। Aap’s Allegation: दिल्ली में विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार के बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के कथित गुंडों ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। पार्टी सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि केजरीवाल पर हमला तब हुआ जब वह नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। दावा किया जा रहा है कि गुंडों से स्थानीय लोगों की भी झड़प हुई। लोगों ने बीच बचाव कर कथित गुंडों को भगाया भी।
इसे भी पढ़ें- कैलाश गहलोत ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल और सीएम आतिशी को भेजा इस्तीफा
दिल्ली की जनता देगी जवाब: आप

आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर कथित हमले का एक वीडियो भी साझा किया है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी हार के डर से घबराई हुई है। यही वजह है कि वह अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर बार-बार हमला करवा रही है। ‘आप’ का आरोप है कि बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते समय केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की और उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश की। पार्टी ने कहा कि इस तरह कायराना हमले से केजरीवाल डरने वाले नहीं है। बीजेपी के हर हमले का जबाव दिल्ली की जनता देगी।
हार के डर से बौखलाई BJP, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला‼️
BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें।
बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराना… pic.twitter.com/QcanvqX8fB
— AAP (@AamAadmiParty) January 18, 2025
बीजेपी का आरोप
उधर, बीजेपी का दावा है कि उनके कार्यकर्ता पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा घायल कार्यकर्ताओं से मिलने लेडी हार्डिंग अस्पताल भी गये। प्रवेश वर्मा ने इस घटना का एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपनी कार से दो युवकों को टक्कर मार दी। ये दोनों युवा लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती हैं। हार के डर से अब वे मानवता भी भूल गये हैं।
सवाल पूछती जनता पर @ArvindKejriwal ने अपनी गाड़ी से 2 युवाओं को मारी टक्कर ।दोनों को लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल ले कर गए हैं । हार सामने देखकर लोगों की जान की क़ीमत ही भूल गए ।
मैं हॉस्पिटल जा रहा हूँ । pic.twitter.com/IntWoqMCDP— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) January 18, 2025
पुलिस ने हमले से इनकार किया
हालांकि, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने हमले की सूचना को गलत बताया है। उनका कहना है कि, बेशक दोनों तरफ से नारे लगाये जा रहे थे। गोल मार्केट के आसपास एक-दूसरे की कारों को रोकने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस ने सभी कारों को हटा दिया था। किसी पर कोई हमला नहीं हुआ।
नई दिल्ली सीट है त्रिकोणीय मुकाबला
दरअसल, अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने इस सीट से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। केजरीवाल हमेशा नहीं दिल्ली से चुनाव लड़ते हैं और जीतते भी हैं, लेकिन इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है। साथ ही कड़ी टक्कर भी देखने को मिल रही है।
इसे भी पढ़ें- Delhi Assembly Elections 2025: ‘आप’ के नक्शे कदम पर BJP, दिल्ली की जनता से कर रही लोक लुभावने वादे









Users Today : 54

