Home » खेल » India vs England: इस टूर्नामेंट से नेशनल टीम में डेब्यू कर सकता है IPL का ये स्टार गेंदबाज

India vs England: इस टूर्नामेंट से नेशनल टीम में डेब्यू कर सकता है IPL का ये स्टार गेंदबाज

[the_ad id="14540"]
IND vs ENG

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज अब बस एक दिन दूर है। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से युवा हर्षित राणा को टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलेगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस गेंदबाज के लिए इससे बेहतर प्लेटफॉर्म कोई नहीं हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- India vs Austalia: सिडनी में होगा सीरिज का 5वां मैच, प्लेइंग XI से आउट हो सकते हैं रोहित शर्मा

आईपीएल 2024 से आये थे सुर्ख़ियों में

हर्षित आईपीएल 2024 में अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आए थे और जल्द ही उन्हें नेशनल टीम में शामिल कर लिया गया था। इस तेज युवा गेंदबाज ने पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब भी जीता था, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर एक दशक बाद खिताब जीता था।

राष्ट्रीय टीम में दी गई जगह

इसके तुरंत बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दे दी गई थी, लेकिन उन्हें अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ा। आख़िरकार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले गेम में पदार्पण किया। भारत ने ये मुकाबला जीत लिया। उन्होंने अब देश के लिए दो टेस्ट खेले हैं और अब वो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी खेलने के लिए तैयार हैं।

 

सिटी ऑफ जॉय में शुरू हो रही है सीरिज

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज सिटी ऑफ जॉय में शुरू हो रही है। पिछले दो दिनों के प्रशिक्षण शिविर से पता चलता है कि हर्षित के डेब्यू की संभावना है। युवा तेज गेंदबाज टीम के सबसे मेहनती खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने रविवार और सोमवार को बिना रुके प्रशिक्षण लिया और नेट पर जमकर पसीना बहाया। उन्होंने शमी और अर्शदीप के साथ मिलकर भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार गेंदबाजी की।

टीम इंडिया की संभावित टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (गोलकीपर),  हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित पटेल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

इसे भी पढ़ें- India vs Australia: रोहित शर्मा के गलत फैसलों से नाराज हुए पूर्व दिग्गज, लगाईं लताड़

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?