
तेलंगाना। Brutual Murder: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सटे रंगारेड्डी जिले में एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने अपनी पत्नी की बेहद क्रूरता से हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने शव के छोटे-छोटे टुकड़े किये और उसे प्रेशर कुकर में उबाला। इसके बाद उसे झील में फेंक दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें- Murder: 12 साल की लड़की ने टीवी सीरियल देखकर की ममेरी बहन की हत्या
डीआरडीओ में करता था सुरक्षा गार्ड की नौकरी
यह दिल दहला देने वाली घटना रंगारेड्डी इलाके के मीरपेट की है। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रहने वाला गुरु मूर्ति (45) सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद हैदराबाद में डीआरडीओ में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था। वह अपनी पत्नी वेंकट माधवी (35) और दो बच्चों के साथ मीरपेट के न्यू वेंकटेश्वर नगर कॉलोनी में रहता था।
दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था
जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। गुरु मूर्ति ने 18 जनवरी को माधवी के परिवार को उसके लापता होने की सूचना दी, जिसके बाद माधवी के परिवार ने मीरपेट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इस समय, गुरु मूर्ति पूरी तरह से अनजान बनने का नाटक कर रहा था और पत्नी की खोज में बराबर सहयोग कर रहा था।
पूछताछ में कबूला गुनाह
इसी बीच पुलिस को गुरु मूर्ति पर शक हो गया और जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि रोज-रोज के झगड़े से तंग आकार उसने पत्नी की हत्या कर दी और फिर शव को टुकड़ों में काट कर, प्रेशर कुकर में उबाला। इसके बाद झील में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन का रही है।
इसे भी पढ़ें- Murder: पत्थर से कूंच कर युवक की निर्मम हत्या, मोबाइल में मिले हैरान करने वाले सबूत









Users Today : 29

