Home » सबसे अच्छी खबर » Urine Color: अगर बदल रहा है यूरिन का रंग, तो बिना देर किए करें डॉक्टर से संपर्क, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Urine Color: अगर बदल रहा है यूरिन का रंग, तो बिना देर किए करें डॉक्टर से संपर्क, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

[the_ad id="14540"]
Urine Color

Urine Color: इन्सान के पेशाब का रंग उसकी सेहत का हाल बयां कर देता है। यदि कोई बीमारी आपके शरीर के चोरी चुपके दस्तक दे रही हैं, तो सबसे पहले इसके लक्षण पेशाब में ही नजर आते हैं। शरीर में होने वाली बीमारी जैसे यूरिन कैंसर, गुर्दे की पथरी, मूत्र संक्रमण और प्रोस्टेट कैंसर आदि। पेशाब की गंध और उसके रंग में ही बदलाव से आप जान सकते हैं कि आपका शरीर हाइड्रेटेड है या नहीं। गहरे लाल/भूरे रंग का यूरिन बताता है कि पेशाब के रास्ते में इंफेक्शन की समस्या शुरू हो रही है। यह किडनी के डैमेज होने का भी संकेत है। वहीं पेशाब का रंग काफी ज्यादा गहरा या लाल है तो यह यूरिन में रक्त के आने का संकेत है।

इसे भी पढ़ें- Banana for Health: कब्ज और दस्त में फायदेमंद होता है केला, जान लें खाने का सही तरीका और सही समय 

एक स्वस्थ व्यक्ति के मूत्र का रंग  पानी की तरह साफ यह बहुत हल्का पीला होता है। ऐसा यूरोकोमा नामक एक रसायन के कारण होता है जो हमेशा शरीर में निर्मित होता है। इसके अलावा यूरिन का रंग किस तरह का होता है और इसके क्या मायने होते हैं, यहां जानते हैं विस्तार से…

हल्का पीला

यूरिन का हल्का पीला रंग ये इंगित करता है कि आपका शरीर हाइड्रेटेड नहीं है। आप दिन में जितना पानी पी रहे हैं, उससे ज्यादा आपको पीने की जरूरत है। इसलिए आप बहुत ज्यादा पीना शुरू कर दें। इसके अलावा, गुर्दे की बीमारी और शुगर की वजह से पेशाब का रंग पीला हो जाता है।

गाढ़ा पीला यूरिन

अगर यूरिन का रंग गाढ़ा पीला है तो ये इस बात का संकेत है कि आपका शरीर डिहाइड्रेटेड हो रहा है और आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है। ऐसे में आप अपने पानी पीने की मात्रा बढ़ा दीजिये। आप हर दिन 8 से 10 गिलास पानी पीजिये। इसके अलावा आप दूध, नींबू पानी और नारियल पानी पीकर अपने में हो रही पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं। ऐसा करने से यूरिन का रंग अपने आप सामान्य हो जायेगा।

 धुंधला रंग

यदि यूरिन का रंग धुंधला है तो ये कई तरह के गंभीर इंफेक्शन का संकेत है। ऐसा ब्लेडर इंफेक्शन के करण भी हो सकता है या फिर किसी और गंभीर बीमारी की वजह से। ऐसी स्थिति में बिना समय गवाएं डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 लाल रंग का यूरिन

मूत्र का रंग विभिन्न कारणों से लाल हो सकता है। पहला है आपकी डाइट, अगर आप चुकंदर का सेवन करते हैं या फिर इसका जूस पीते हैं तो यूरिन  का रंग लाल हो जाता है। कई दवाओं के कारण भी ऐसा होता है, लेकिन अगर इन दोनों ही चीजों का सेवन आप नहीं कर रहे है और फिर भी यूरिन का रंग लाल है तो इसका मतलब है कि यूरिन के साथ ब्लड आ रहा है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना क्योंकि ऐसा किडनी की बीमारी, इंफेक्शन, आंतरिक चोट या फिर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का संकेत हो सकता है।

 ब्राउन रंग  

अगर यूरिन का रंग ब्राउन तो ये लिवर या गालब्लेडर यानी पित्ताशय में इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इनके अलावा पित्त की नली में ब्लॉकेज या घाव की वजह से भी ऐसा हो सकता है। गाल ब्लेडर इंफेक्शन होने का भी ये संकेत होता है।

 ग्रीन-ब्राउन  रंग

कई बार अंग्रेजी दवाओं के अधिक सेवन से या कलर्ड फूड्स अधिक खाने से भी यूरिन का रंग इस तरह से सकता है, लेकिन अगर आप ऐसा कुछ नहीं खा रहे हैं और फिर भी यूरिन का रंग ग्रीन-ब्राउन है तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बढ़ जाती है अस्थमा के मरीजों की तकलीफ, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?