
Dance On Obscene Song: दिल्ली के एक दूल्हे ने अपनी शादी में एक प्रसिद्ध बॉलीवुड गाने पर डांस करने का फैसला किया। इसका परिणाम इतना बुरा हुआ कि दूल्हा इसे हमेशा याद रखेगा। उसके दोस्तों ने उसे ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर नाचने के लिए मना लिया। जैसे ही उसने डांस किया, दुल्हन के पिता इतने नाराज हुए कि उन्होंने शादी से मना कर दिया।
इसे भी पढ़ें- Teacher-Student Wedding: टीचर में क्लास रूम में ही स्टूडेंट से रचाई शादी, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
जानकारी के मुताबिक, दूल्हा अपनी बारात लेकर शादी समारोह स्थल पहुंचा था। वहां उसके दोस्तों ने उससे डांस करने को कहा। इसके बाद मशहूर ‘गाना चोली के पीछे क्या है’ तो दुलहा और उसने दोस्त इस पर डांस करने से खुद को रोक नहीं पाए। वहीं कुछ मेहमानों ने भी उसका हौसला बढ़ाया उसके साथ ठुमकने लगे, लेकिन दुल्हन के पिता को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने इस अश्लील बताया और उसके साथ अपनी बेटी शादी करने से इनकार कर दिया। अब ये खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
दुल्हन के पिता बोले- फूहड़ डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के मुताबिक, दुल्हन के पिता ने कहा कि यह फूहड़ डांस था और उन्होंने तुरंत शादी रोक दी। उनका कहना था कि दूल्हे के व्यवहार ने उनके परिवार के मूल्यों का अपमान किया है। पिता के इस फैसले से दुल्हन रो पड़ी और उसने अपने पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुए। वहीं दूल्हे ने भी कहा कि ये सब मजाक था, लेकिन दुल्हन के पिता पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने उसके साथ अपनी बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया।
यूजर्स दे रहे ये प्रतिक्रिया
इस खबर ने सोशल मीडिया पर भी टूल पकड़ लिया है। कुछ यूजर इसे सही फैसला बता रहे हैं तो कुछ गलत। एक गाने की वजह से टूटी इस शादी को लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा…इतनी जिद, किस काम की, डांस ही तो किया था। वहीं दूसरे यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देने हुए लिखा… दुल्हन का बाप पागल लगता है, अच्छा हुआ दूल्हा अभी बच गया। वहीं एक अन्य के कमेन्ट किया…इस तरह के गानों पर डांस करने की जरूरत क्या थी। इ
इसे भी पढ़ें- Star Kids: इन स्टार किड्स ने की दोस्त की शादी में मस्ती, राधिका मर्चेंट भी आईं नजर






Users Today : 40

