
Drishyam 3: मलयालम सिनेमा की मशहूर फिल्म ‘दृश्यम’ के लेखक-निर्देशक जीतू जोसफ के बारे में बात करते ही लोग इसके तीसरे भाग के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। चर्चा है कि फिल्म के तीसरी सीरिज में मलयालम अभिनेता मोहन लाल और हिंदी रीमेक के अभिनेता अजय देवगन एक साथ दिखाई दे सकते हैं। ये हिंदी और मलयालम का अनोखा क्रॉसओवर हो सकता है। अभिनेता मोहन लाल ने एक विशेष बातचीत में इस राज से पर्दा उठाया।
इसे भी पढ़ें- Wife Shot: पत्नी ने थियेटर में नहीं देखी पूरी फिल्म, तो नाराज पति ने मार दी गोली
2013 में मलयालम में हुई थी रिलीज
बता दें कि फिल्म ‘दृश्यम’ पहली बार साल 2013 में मलयालम में रिलीज हुई थी। इसके सफल होने के बाद अगले साल यानी 2014 में इसे कन्नड़ और तेलुगु में रिलीज किया गया। इन दोनों के सफल होने के बाद इसे साल 2015 में हिंदी में रिलीज किया गया। वहीं तमिल में इसे ‘पापनाशम्’ के नाम से रिलीज किया गया। तीनों ही भाषाओं में फिल्म को जबर्दस्त सफलता मिली। कहा जा रहा है कि चीन और श्री लंका में भी इसकी रीमिक बनाई गई। वहीं अब चर्चा है कि इंडोनेशिया और कोरिया में भी इसकी रीमिक बनाने पर काम हो रहा है।
आ सकता है कहानी में नया मोड़
फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग ‘दृश्यम 2’ भी सभी भाषाओं में बना और सफल रहा, लेकिन कोरोना के कारण मलयालम में बनी मूल फिल्म सीधे ओटीटी पर आई। अब सबकी नजर तीसरे भाग ‘दृश्यम 3’ पर है। मुंबई फिल्म उद्योग में ये चर्चा है कि मोहन लाल और अजय देवगन इस फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं और कहानी में कुछ ऐसा मोड़ आ सकता है कि दर्शक चौंक जाएं।
क्या बोले- एक्टर मोहन लाल
मोहन लाल की फिल्म निर्माण कंपनी आशीर्वाद सिनेमाज ने हाल ही में 26 जनवरी को अपने 25 साल पूरे किए। इस मौके पर एक सवाल के जवाब में मोहन लाल ने कहा, “मैं और अजय ‘दृश्यम 3’ में एक साथ काम नहीं करने वाले हैं। इस फिल्म के हिंदी और अन्य भाषाओं में कई रीमेक बन चुके हैं। सभी के मुख्य नायकों के प्रशंसकों को ऐसे क्रॉसओवर की उम्मीद हो सकती है। हालांकि, यह विचार अच्छा है, लेकिन इसका कोई योजना नहीं है।
अभी फ़ाइनल नहीं हुई कहानी
मोहन लाल ने यह भी बताया कि फिलहाल ‘दृश्यम 3’ की कहानी अभी फाइनल नहीं हुई है। लेखक और निर्देशक जीतू जोसफ इस पर काम कर रहे हैं। मोहन लाल को पैन इंडिया फिल्मों की शुरुआत करने वाले निर्माता के रूप में जाना जाता है। उनकी फिल्म ‘काला पानी’ 1996 में रिलीज हुई थी, जिसे मोहन लाल ने ही बनाया था और प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध विलेन अमरीश पुरी और अभिनेत्री तब्बू ने भी भूमिका निभाई है।
इसे भी पढ़ें- Karan Johar: जानें किसे डेट कर रहे हैं करण जौहर, फिल्म मेकर ने खुद किया खुलासा






Users Today : 40

