
Akshay Kumar: हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्टार अक्षय कुमार ने एक बार फिर से साबित कर दिया वे किसी से कम नहीं हैं। वे आज भी बालीवुड पर राज करने में सक्षम है। दरअसल, अक्षय की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कर रही है। बता दें कि काफी लंबे वक्त के बाद उनकी कोई फिल्म दर्शकों के बीच इतनी पसंद की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- Oscar 2025: ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई ये हिंदी फिल्म, इस डेट को रिलीज होगी थियेटर्स में
एक्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड
आंकड़ों पर गौर करें तो, स्काई फोर्स के जरिए अक्षय कुमार ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। यह उनकी 17वीं फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन करने में सफल हुई है। बता दें कि बॉलीवुड में अभी तक सिर्फ सलमान खान ही ऐसे हीरो थे, जिनकी 17 से अधिक फिल्मों ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया था, लेकिन अब इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है।
2012 में शामिल हुए थे सौ करोड़ी क्लब में

बता दें कि कोरोना महामारी के बाद अक्षय कुमार की सिर्फ दो फिल्में ही ऐसी थी जो 100 करोड़ के मार्क तक पहुंची थीं। इसमें साल 2021 में आई ‘सूर्यवंशी’ और 2023 में आई ‘ओएमजी2’ थीं। वहीं अब उनकी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 17वीं फिल्म बन गई है, जो 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने साल 2012 में पहली बार 100 करोड़ क्लब में कदम रखा था। उस वक्त उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 2’ ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद, उनकी देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘हॉलीडे – ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ ने भी 2014 में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
ये हैं अक्षय की फ़िल्में
1- हाउसफुल 2: 116 करोड़
2- राउडी राठौर: 133 करोड़
3- हॉलीडे: 113 करोड़
4- एयरलिफ्ट: 129 करोड़
5- हाउसफुल 3: 109 करोड़
6- रुस्तम: 128 करोड़
7- जॉली एलएलबी 2: 117 करोड़
8- टॉयलेट- एक प्रेम कथा: 134.25 करोड़
9- गोल्ड: 105 करोड़
10- 2.0: 189 करोड़
11- केसरी: 154.42 करोड़
12- मिशन मंगल: 203 करोड़
13- हाउसफुल 4: 208.5 करोड़
14- गुड न्यूज: 205.14 करोड़
15- सूर्यवंशी: 196 करोड़
16- OMG 2: 150 करोड़
17- स्काई फोर्स: 104.30 करोड़ (8 दिनों में)
सलमान खान की बराबरी पर आये
बता दें कि सलमान खान ने लंबे समय तक 100 करोड़ क्लब में अकेले ही राज किया। अभी तक सिर्फ उनकी ही 17 फिल्में इस क्लब में शामिल हुई थी, जबकि दूसरे सितारों के पास इतनी फिल्में नहीं थीं। साल 2023 में उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ भी इस क्लब में पहुंच गई। कुल मिलाकर सलमान ने 448 दिनों तक इस शीर्ष पर अपनी जगह बरकरार रखी। अब अक्षय कुमार की भी 17 फिल्में 100 करोड़ के पार पहुंच गई हैं और अब वे सलमान खान की बराबरी पर हैं।
इसे भी पढ़ें- Drishyam 3: क्या ‘दृश्यम 3’ पर काम कर रहे हैं अजय देवगन, यहां जानें सच









Users Today : 17

