Home » मनोरंजन » Trupti Dimri Bold Photos: तृप्ति ने समंदर किनारे दिए बोल्ड पोज, तस्वीरें देख फैंस के छूटे पसीने

Trupti Dimri Bold Photos: तृप्ति ने समंदर किनारे दिए बोल्ड पोज, तस्वीरें देख फैंस के छूटे पसीने

[the_ad id="14540"]
Trupti Dimri Bold

Trupti Dimri Bold Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में बोल्ड किरदार निभा कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस समय वे वेकेशन पर हैं। इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो सब तेजी से वायरल जो रही हैं। फैन्स भी इन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेन्ट बाक्स में तारीफों के पुल बांध रहे हैं। तृप्ति की ये तस्वीरें मालदीव की हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि तृप्ति ने समुद्र किनारे कई आकर्षक पोज दिए हैं। उनकी इन तस्वीरों से पर अब नजरें हटा पाना मुश्किल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: बॉलीवुड में फिर धमाल मचाएंगी प्रियंका, इस दिग्गज निर्देशक के साथ साइन की फिल्म

मालदीव में मना रहीं वेकेशन

बता दें कि तृप्ति डिमरी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। उनमें से एक तस्वीर में तृप्ति के कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी नजर आ रहे हैं। इसे देखकर साफ़ कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस सैम मर्चेंट के साथ रोमांटिक हालिडे पर हैं। तृप्ति ने इन तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी लिखा है… सांस छोड़ते हुए, पूरे दिल और कभी न भूलने वाली यादों के साथ विदा हो रही हूं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

 

यूजर्स को पसंद आ रहीं फोटोज

समंदर के किनारे तृप्ति डिमरी ने बोल्ड पोज दिए हैं। तस्वीरों में उन्हें सफेद शर्ट पहने देखा जा सकता है। एक फोटो में उन्हें शॉवर के नीचे पानी में भीगते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में तृप्ति पानी में चलती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही, एक और फोटो में वे ट्रैक सूट में पोज दे रही हैं। उनकी ये सभी फोटोज यूजर को खूब पसंद आ रही हैं।

फैंस का ध्यान खींच रहीं तस्वीरें

Trupti Dimri

तृप्ति डिमरी की रोमांटिक छुट्टियों की तस्वीरें फैंस का ध्यान खींच रही हैं। खबर लिखने तक इन तस्वीरों को 2 लाख 47 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तस्वीरों पर हार्ट इमोजी भेजकर प्यार जता रहे हैं। कुछ लोग उनके आकर्षक पोज की प्रशंसा कर रहे हैं।

सैम मर्चेंट कौन हैं?

सैम मर्चेंट एक प्रसिद्ध मॉडल रह चुके हैं और अब उनका होटल का बिजनेस है। चर्चा है कि वे तृप्ति को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हाल ही में, तृप्ति ने सैम के जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया था और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी और अब दोनों एक रोमांटिक छुट्टी का आनंद ले रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें- IPL Auction 2025: बॉलीवुड के इस दिग्गज डायरेक्टर का बेटा IPL में मचा सकता है धूम, बड़ी बोली की उम्मीद

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?