
कानपुर। Teenager’s Murder Solved: कानपुर में 14 वर्षीय किशोरी की हुई हत्या और रेप की कोशिश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि किशोरी के विरोध करने पर पकड़े जाने से डर से उसने उसका गला दबा दिया। यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी और बाद में मृत पाई गई थी। पुलिस ने आरोपी उदयभान को मंगलवार की रात सरसौल रेल ओवर ब्रिज के पास से दबोच लिया था।
इसे भी पढ़ें- Brutal Murder: राम की नगरी में मानसिक विक्षिप्त युवती की निर्मम हत्या, रेप की आशंका, दरिंदगी देख भड़का लोगों का गुस्सा
बहाने से ले गया था अरहर के खेत में
पूछताछ में उदयभान ने बताया कि वारदात वाले दिन वह किशोरी के घर के सामने बने मंदिर के पास शराब के नशे में गिल्ली डंडा खेल रहा था, तभी उसने किशोरी की मदद करने का बहाना बना कर उसके साथ उसकी बकरी खोजने के लिए चल पड़ा। इस दौरान वह उसे भट्ठे के सामने अरहर के खेत में ले गया और उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिस पर किशोरी ने शोर मचाते हुए कहा कि वह सबको बता देगी।
पकड़े जाने के डर से की हत्या
किशोरी की धमकी से वह डर गया और पकड़े जाने के डर से उसने किशोरी को उठाकर पटक दिया, फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरी का शरीर जब निष्क्रिय हो गया, तो वह घबरा गया और अरहर के खेत में ही उसका शव छोड़कर भाग गया। वहां से निकलकर उसने ईंट भट्ठे पर लगे हैंडपंप पर जाकर हाथ-पैर धोया और कुछ लोगों को कॉल और मैसेज किया।
डिलीट किया कॉल और मैसेज
इसके बाद पकड़े जाने के डर से उसने कॉल और मैसेज भी डिलीट कर दिए। रात करीब नौ बजे जब वह गांव पहुंचा तो उसके परिजन उसकी तलाश कर थे। वह भी उनके साथ किशोरी को तलाशने लगा ताकि किसी को उस पर शक न हो। हालांकि, चश्मदीदों, फॉरेंसिक और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और हत्या का मामला सुलझा लिया।
इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi Hathras Visit: रेप पड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस आ रहे राहुल गांधी, विपक्ष ने जताया विरोध
परिजनों ने जताया शक
उदयभान ने किशोरी की हत्या के बाद अपने बचाव में कई झूठ बोले। उसने बड़ी चालाकी से कॉल और मैसेज भी डिलीट कर दिए, लेकिन फॉरेंसिक और मेडिकल टेस्ट ने उसकी पूरी कोशिशों पर पानी फेर दिया। दरअसल, बच्ची की खोज के दौरान परिवार से ज्यादा उदयभान घटना की जानकारी देने लगा तो परिजनों ने शराब के नशे और उसकी खराब छवि का हवाला देकर उस पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने किशोरी के घर के पास नहीं होने की बात कही जबकि गांव के दो लोगों ने उसे किशोरी के पीछे जाते हुये देखा था।
मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया सच
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह मोबाइल लेने घर जा रहा था, तो पुलिस ने फोन की कॉल डिटेल निकलवाई, जिससे उसका झूठ सामने आ गया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से किशोरी के टूटे हुए बाल, उसके नाखूनों में मिली खाल और अन्य सामग्री इकट्ठा की थी। आरोपी पर संदेह बढ़ने पर उसके नमूने भी जांच के लिए भेज दिए गये थे। मेडिकल रिपोर्ट में पाया गया कि नाखून में मिली खाल आरोपी की थी। इसी आधार पर पुलिस ने हत्या के पांचवे दिन मामले का खुलासा कर दिया।
शरीर पर थे 40 चोट के निशान
किशोरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उदयभान की क्रूरता का पता चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी के शरीर पर 40 चोट के निशान मिले। दोनों हाथों की कोहनी टूट गई थी। पैरों के तलवों पर भी गहरे जख्म थे और खून जम गया था। दुष्कर्म की कोशिश के कारण प्राइवेट पार्ट में भी चोटें आई थीं। ये सभी निशान किशोरी के आरोपी से बचने के प्रयास को दर्शाते हैं।
बकरी ढूढने निकली थी बच्ची
बताया जा रहा है कि बीते 27 जनवरी की शाम महाराजपुर के एक गांव में एक बच्ची बकरियां लेकर घर लौटी थी। एक बकरी गायब होने पर उसकी मां और बहन एक दिशा में उसे ढूढने गई थीं, जबकि वह दूसरी दिशा में गई। रात में बकरी वापस आ गई, लेकिन बच्ची नहीं लौटी। काफी खोजने के बाद उसके पिता ने देर रात महाराजपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। 30 जनवरी की सुबह उसका शव गांव के पास अरहर के खेत में मिला।
एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि बच्ची की हत्या के आरोप में संदिग्ध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चश्मदीद, तकनीकी, मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है।
इसे भी पढ़ें- शर्मनाक: पति ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप, खुद बनाता रहा वीडियो, फिर किया ये काम






Users Today : 11

