
Mouth Ulcers: कभी न कभी हर किसी को मुंह में छाले पड़ने की समस्या होती है। हालांकि, ये एक दो दिन या कुछ हफ्तों में समाप्त हो जाती है, लेकिन अगर ये समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो सतर्क हो जाना चाहिए। ये मुंह में कैंसर होने के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में लापरवाही घातक साबित हो सकती है। ऐसे लोगों को बिना देर किये डेंटिस्ट से संपर्क कर लेना चाहिए। हालांकि मुंह में छाले पड़ने की कई वजह हो सकती है, जैसे कि गले में किसी तरह का इंफेक्शन, स्ट्रेस, पोषण में कमी और पेट की खराबी। इन वजहों से होने वाले छाले जल्द ही ठीक भी हो जाते हैं। आइए जानते हैं मुंह के छालों को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स…
इसे भी पढ़ें- World Cancer Day 2025: वैज्ञानिकों ने ढूंढा कैंसर का टीका, बीमारी पनपने से पहले से रोक देगी ये वैक्सीन
तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, अगर एक हफ्ते के अंदर मुंह के छाले ठीक नहीं होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए क्योंकि ऐसी स्थिति ने जितना देर किया जायेगा, समस्या उतनी ज्यादा बढ़ती जाएगी। छालों से अगर ब्लीडिंग हो रही है, तो ये कैंसर के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं। छालों में अगर लाल या सफेद धब्बे दिख रहे हैं या फिर गले में किसी तरह की गांठ है, तो ये भी मुंह के कैंसर का संकेत हो सकता है। इस कन्डीशन में भी डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए अन्यथा स्थिति जानलेवा हो सकती है।
नासूर बन जाते हैं मुंह के छाले
एक्सपर्ट कहते हैं कि, मुंह के छालों को नासूर घाव माना जाता है, ये अक्सर जीभ, गालों, मसूड़ों या होंठों के अंदर छिपे होते हैं। यह दिखने में लाल रंग के होते हैं और इन पर सफेद धब्बे होते हैं। कई बार ये पीले या भूरे रंग के दिखाई देते हैं। ये अंडाकार होते हैं। मुंहे के छाले का दर्द धीमा ये तेज हो सकता है।
इन वजहों से पड़ते हैं छाले
मुंह में छाले पड़ने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में इससे सतर्क रहना चाहिए और अगर हो जाये तो ध्यान रखें की ये जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
इसे भी पढ़ें- How To Avoid Cervical Cancer: डाइट में शामिल करें ये फूड्स, कभी नहीं होगा सर्वाइकल कैंसर
वायरस से इंफेक्शन

कई बार हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस या बैक्टीरिया की वजह से भी मुंह में इंफेक्शन हो जाता है। मुंह में छाले होने के प्रमुख कारण हो सकते हैं, जैसे कि हार्मोनल इनबैलेंस, पीरियड्स में प्रॉब्लम, खाने के बाद ठीक से मुंह की सफाई न करना आदि।
ओरल कैंसर
एक्सपर्ट की मानें, तो ओरल कैंसर मुंह के छाले से अलग होते हैं। ऐसे छाले जो होंठ, जीभ, गाल, मुंह के तले और गले सहित मुंह के अंदर की कोशिकाओं के तरफ होते हैं, वे माउथ कैंसर की वजह बनते हैं।
ओरल कैंसर के लक्षण

मुंह के अंदर लाल या सफेद धब्बे, निगलने या बोलने में समस्या, अक्सर आवाज बैठना और मुंह से खून निकलने की समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।ये ओरल कैंसर के शुरूआती संकेत हो सकते हैं।
ओरल कैंसर के कारण
ओरल कैंसर कई कारणों से हो सकता है, जैसे कि तंबाकू और शराब का सेवन, धूप में अधिक देर तक रहना, मुंह की ठीक से साफ-सफाई न करना और बार-बार मुंह में छाले पड़ना आदि।
इसे भी पढ़ें- क्या है कोलोरेक्टल कैंसर, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके






Users Today : 27

