Home » अंतर्राष्ट्रीय » Pakistan Humiliated In America: US में बेइज्जत हुआ पाक, राजदूत को एयरपोर्ट से ही वापस लौटाया

Pakistan Humiliated In America: US में बेइज्जत हुआ पाक, राजदूत को एयरपोर्ट से ही वापस लौटाया

News Portal Development Companies In India
Pakistan Humiliated In America

अमेरिका। Pakistan Humiliated In America: अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। वे देश की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर बेहद प्रतिबद्ध दिख रहे हैं। इसके साथ ही वे इमिग्रेशन नियमों में भी काफी सख्ती बरत रहे हैं। इसी बीच तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत को अमेरिका में घुसने नहीं नहीं दिया गया। उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया। इस बात की पुष्टि विदेश मंत्रालय ने की।

इसे भी पढ़ें- India-Taliban Relation: मजबूत हो रहे भारत-अफगानिस्तान के संबंध, बढ़ सकती है पाकिस्तान की मुश्किल

इमिग्रेशन नियमों का दिया हवाला

Pakistan Humiliated In America

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत के.के. अहसान वगान को अमेरिका में घुसने नहीं दिया गया। उन्हें इमिग्रेशन संबंधी आपत्तियों के चलते एयरपोर्ट से डिपोर्ट कर दिया गया है। अधिकारी का कहना है कि, हालांकि, उनके पास अमेरिका का वैध वीजा और अन्य आवश्यक दस्तावेज थे, बावजूद इसके उन्हें एंट्री नहीं दी गई।

निजी दौरे पर थे के.के अहसान

Pakistan Humiliated In America

रिपोर्ट के मुताबिक, राजदूत के.के अहसान निजी काम से लांस एंजलिस जा रहे थे, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया और इमिग्रेशन नियमों का  हवाला देकर वापस जाने को कह दिया  गया। हालांकि अमेरिकी प्रशासन के इस रवैये के बाद डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस वाकये के बाद संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान सरकार जल्द ही राजदूत वगान को वापस इस्लामाबाद बुला सकती है।

पाकिस्तान ने दिए जांच के आदेश

Pakistan Humiliated In America

इधर, पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार और विदेश सचिव अमीना बलोच को इस घटना की सूचना दे दी गई है। विदेश मंत्रालय ने लॉस एंजेलिस स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास (कॉन्सुलेट) को इस मामले की जांच करने को कहा है।

कई देशों में दे चुके हैं सेवाएं

बता दें कि, वर्तमान समय में तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत के.के. अहसान वगान लंबे वक्त से पाकिस्तान की विदेश सेवा से जुड़े हुए हैं।   वे काठमांडू में पाकिस्तानी दूतावास में सेकंड सेक्रेटरी, लॉस एंजेलिस स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास में डिप्टी कॉन्सुल जनरल, मस्कट में पाकिस्तान के राजदूत (एंबेसडर) और नाइजर स्थित पाकिस्तानी दूतावास में भी काम कर चुके हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Rakhi Sawant Affair: पाकिस्तान की बहु बनने जा रही हैं राखी सावंत, खुद शेयर किया वीडियो

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?