
Aamir Khan Relationship: हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट को 60 साल की उम्र में तीसरी बार प्यार हुआ है। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में अपने 60वें जन्मदिन पर किया। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम गौरी है। एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनकि करते हुए कहा कि वे दोनों 18 महीने से साथ हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वे दोनों करीब 25 साल पहले एक इवेंट में मिले थे। वहीं, गौरी ने बताया कि आमिर खान की कौन सी खूबी उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।
इसे भी पढ़ें- Oscar 2025: ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई ये हिंदी फिल्म, इस डेट को रिलीज होगी थियेटर्स में
बर्थडे से पहले किया खुलासा

बता दें कि, आमिर खान ने हाल ही में अपने बर्थडे से एक दिन पहले यानी 13 मार्च को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैड को मीडिया से रूबरू करवाया और अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। पत्रकारों से बात करते हुए गौरी ने बताया कि, उन्हें आमिर से कैसे प्यार हुआ? गौरी इस समय आमिर के प्रोडक्शन हाउस में काम कर रही हैं।
गौरी ने बताई पार्टनर की खूबियां
गौरी स्प्रैड ने बताया कि वे अपने लिए एक ऐसे पार्टनर की तलाश में थी, जो दयालु, जेंटलमैन हो और सबका ख्याल रखने वाला हो’। इस पर आमिर खान ने हंसते हुए कहा, ‘और आखिरकार तुम्हें मैं मिल गया’? अभिनेता ने कहा कि हम दोनों करीब 18 महीने से साथ हैं और अब वे गौरी को मीडिया से मिलवाने में कंफर्टेबल हैं। इसके बाद आमिर खान ने बताया कि उन्हें किस तरह के पार्टनर की तलाश थी।
प्लीज! प्राइवेसी का ख्याल रखें

उन्होंने कहा कि, मैं किसी ऐसे शख्स की तलाश में था, जिसके साथ मैं शांति से रह सकूं, जो मुझे सुकून दे और गौरी में मैंने ये सब खूबियां देखीं। एक्टर ने ये भी कहा कि, मैंने उन्हें यह भी बताने की पूरी कोशिश की कि इस रिलेशनशिप पर किस-किस तरह के रिएक्शन आ सकते हैं। गौरी को इसके लिए काफी हद तक तैयार करना पड़ा क्योंकि उन्हें इसकी आदत नहीं है। आमिर ने आगे कहा, उम्मीद है कि लोग हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखेंगे।
इसे भी पढ़ें- Santosh Anand Birthday: प्यार भरे नगमे लिखने वाले संतोष को जीवन भर मिला दर्द, माली हालात भी है खराब









Users Today : 5

