Home » बिज़नेस » Gold Price Today: सर्राफा बाजार में बढ़ी हलचल, एक लाख के पार हुआ सोना

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में बढ़ी हलचल, एक लाख के पार हुआ सोना

[the_ad id="14540"]
Gold Price Today

नई दिल्ली। Gold Price Today: सोने की कीमतें  दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। सोमवार 21 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार में कोहराम और डॉलर इंडेक्स में गिरावट के बीच सोने ने फिर बड़ी छलांग लगाई और मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होने के साथ ही यह 1700 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जो अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। अगर घरेलू बाजार की बात करें, तो मेकिंग चार्ज और जीएसटी के साथ सोने का भाव 100000 रुपये के पार पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें- Today Gold Rate: फिर बढ़े सोने के दाम, जानें आपके शहर में कितने में मिल रहा गोल्ड

बढ़त के साथ खुला सोने का बाजार

Gold Price Today

MCX पर सोमवार को तेजी के बाद मंगलवार को भी सोने के भाव बढ़त के साथ खुले। 5 जून एक्सपायरी वाला सोना 98551 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला और खुलने के बाद एक ही बार में उछलकर 99,178 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। दो दिनों में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में 3,924 रुपये की तेजी आ चुकी है। बता दें कि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को यह 95,254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट 3,475 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

पिछले हफ्ते भी देखी गई तेजी

पिछले छह कारोबारी दिनों में सोने के भाव में करीब 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी देखी गई। पिछले हफ्ते के पहले दिन सोमवार 14 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की वायदा कीमत 93,252 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 22 अप्रैल को 99,178 रुपये के स्तर पर पहुंच गई थी। इस हिसाब जोड़े तो छह कारोबारी दिनों में 10 ग्राम सोने के भाव में 5,926 रुपये का इजाफा हो चुका है। घरेलू बाजार की बात करें, तो मंगलवार को 99.9 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का दाम  99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

IBJA  ने जारी किए रेट

Gold Price Today

IBJA के ये रेट इंश्योरेंस मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। ऐसे में अगर इसमें 3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज जोड़ दिया जाए, तो घरेलू बाजार में 10 ग्राम सोना 1 लाख रुपये के आंकड़े के पार पहुंच गया है। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सोमवार को आखिरी कारोबारी दिन सोना करीब 1650 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब पहुंच गया। 24 कैरेट सोने की कीमत ति 10 ग्राम99,800 रुपये प्र  पर रिकार्ड की गई।

बता दें कि,  इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक समान होते हैं। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज और जीएसटीअलग से देना होता है।

 

इसे भी पढ़ें- Gold Prices Will Decrease!: ‘अगर ऐसा हुआ, तो 40 हजार तक घट जाएंगे सोने के दाम, एक्सपर्टस का अनुमान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?