
जम्मू कश्मीर। Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया, जिसमें कई पर्यटक घायल हो गये। आशंका जताई जा रही है कि, इस आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ है। बताया जा रहा है कि, हमलावर पुलिस की वर्दी में थे। इस हमले के पीछे आतंकी संगठन टीआरएफ का हाथ होने का शक है।
इसे भी पढ़ें- दीवाली पर जम्मू-कश्मीर को थी दहलाने की साजिश, 10 ग्रेनेड के साथ धरा गया आतंकी
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

आपको बता दें कि, पहलगाम से ही अमरनाथ यात्रा शुरू होती है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। ये यात्रा 9 अगस्त यानी रक्षा बंधन के दिन खत्म होगी। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर हैं। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की यात्रा पर हैं।
J&K : आतंकी हमले के शिकार पर्यटकों की जुबानी सुनिए…
“हम यहां पर भेलपुरी खा रहे थे। एक इंसान आया, उसने मेरे पति को गोली मार दी” pic.twitter.com/BSjYvAW9n0
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 22, 2025
हमले से 10 घायल, दो की मौत

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों का कहना है कि, आतंकियों ने बैरसन घाटी में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले की खबर मिलते ही सुरक्षाबल और पुलिस मौके पर पहुंच गये और घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। साथ ही इलाके में सर्च अभियान भी शुरू कर दिया गया। डीजीपी और आईजी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये हमला राजस्थान के पर्यटकों पर किया गया है। हमले के बाद वहां मौजूद पर्यटक सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।
Pahalgam attack is not just a terror attack, it’s a massacre. Carnage we saw in 1990s. Unofficially I am told 25 tourists are brutally killed and 8 injured. Attack planned to time with JD Vance visit and after Asim Munir’s anti-Hindu rant against India. This is another Pulwama.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 22, 2025
लश्कर-ए-तैयबा का ही ‘दूसरा’ नाम TRF
बता दें कि, अभी तक आतंकी अपनी पहचान छिपाने के लिए आर्मी की ड्रेस में आते थे, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब वो पुलिस की वर्दी में आए। आतंकी संगठन टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा का ही ‘दूसरा’ नाम है। जब पूरी दुनिया ने लश्कर पर प्रतिबंध लगा दिया, तो इसने अपना बदल दिया। ये नाम करीब चार-पांच साल पहले उस वक्त सामने आया था, जब इसने (टीआरएफ) उत्तर कश्मीर के कई इलाकों में हमलों को अंजाम दिया। आज हुए हमले के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, आतंकी पहले नाम पूछ रहे थे, फिर गोली मार रहे थे।
आतंकी हमले के बाद मौके पर भारी सुरक्षाबलों को बुलाया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “एक आदमी आया और उसने गोली मार दी। उसने कहा, शायद वह मुसलमान नहीं है, इसलिए उसने उसे गोली मार दी।” ये पर्यटन स्थल पहलगाम से पांच-छह किलोमीटर की दूरी पर विकसित किया गया था। यहां पर स्थानीय लोग छोटे-मोटे काम करते हैं, जिससे उनके परिवार का खर्च चलता है।
गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुःख
गृहमंत्री अमित शाह में हमले पर दुःख जाते हुए एक्स पर लिखा है, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतक के परिवार के सदस्यों के साथ हैं।’ आतंक के इस कायरतापूर्ण कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्हें इसके कठोरतम परिणाम भुगतने होंगे। इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी गई है।
पीएम मोदी ने ली घटना की जानकारी
इसके बाद पीएम ने घटना की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। वे सभी एजेंसियों के साथ एक जरूरी सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए जल्द ही श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।
प्रियंका गांधी ने की निंदा
इधर, वायनाड सांसद और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस हमले की निंदा करते हुए एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक कृत्य है। निहत्थे-निर्दोष आम नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और कड़े स्वर में इसकी निंदा करता है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक कृत्य है। निहत्थे-निर्दोष आम नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और कड़े स्वर में इसकी निंदा करता है।
खबरों के…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 22, 2025
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, दो श्रमिकों की मौत









Users Today : 8

