
Khatron Ke Khiladi 15: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी का स्टंट-आधारित रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी,” जो कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है, ये शो दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। अब फैंस इसके 15वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके प्रीमियर में देरी हो रही है।ये भी कहा जा रहा है कि, इस साल ‘खतरों के खिलाड़ी 15′ को ऑनएयर नहीं किया जायेगा। वहीं, इस शो को लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। लेटेस्ट अपडेट में बताया जा रहा है कि, अब ये शो कलर्स पर नहीं बल्कि किसी और टीवी चैनल पर टेलीकास्ट हो सकता है।’
इसे भी पढ़ें- KKR 15: शुरू होने जा रहा है ‘खतरों के खिलाड़ी15‘, स्टंट करती नजर आएंगी मल्लिका शेरावत
सोनी पर हो सकता है टेलीकास्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ अब कलर्स पर नहीं बल्कि सोनी टीवी पर देखने को मिलेगा। इसे लेकर शो के मेकर्स और सोनी चैनल के बीच बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ सोनी टेलीविजन पर टेलीकास्ट किया जायेगा।
शो को बंद करने की चल रही बात
बता दें कि, शो के प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया और कलर्स टीवी के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंस हो गये हैं, जिसकी वजह से प्रोड्यूसर्स ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। इसी वजह से रोहित के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का भविष्य पर भी अनिश्चिंतता बनी हुई है। अफवाह ये भी उड़ रही है कि इस शो को बंद करने की बात चल रही है।
2008 से हो रहा है टेलीकास्ट

गौरतलब है कि, ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो पहली बार साल 2008 में सोनी टीवी पर फियर फैक्टर नाम से टेलीकास्ट हुआ था। बाद में इसका फॉर्मेट बदला और ये कलर्स पर शिफ्ट हो गया। ये शो कलर्स पर ‘खतरों के खिलाड़ी’ नाम से काफी पॉपुलर हुआ। अब एक बार फिर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो सोनी टीवी पर देखा जा सकेगा। हालांकि इसे लेकर अभी तक को आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई और न ही रोहित शेट्टी व सोनी चैनल की तरफ से इस बारे के कुछ कहा गया है।
इसे भी पढ़ें- समुद्र किनारे पोज दे रही थीं निया शर्मा, तभी हो गया हादसा, निकल गई चीख, देखें वायरल वीडियो









Users Today : 17

