Home » खेल » DC Vs KKR IPL 2025: कुलदीप यादव ने मैदान पर रिंकू को जड़ा थप्पड़, वीडियो देख नाराज हुए फैंस

DC Vs KKR IPL 2025: कुलदीप यादव ने मैदान पर रिंकू को जड़ा थप्पड़, वीडियो देख नाराज हुए फैंस

News Portal Development Companies In India
DC Vs KKR IPL 2025

नई दिल्ली। DC Vs KKR IPL 2025:  मंगलवार 29 अप्रैल को हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच के बाद कुलदीप यादव ने केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो को देखकर साफ़ पता चल रहा है कि, कुलदीप ने मजाक में ही रिंकू को दो  बार थप्पड़ मारा, लेकिन केकेआर ये बल्लेबाज कुछ कन्फ्यूज हो गया।

इसे भी पढ़ें- IPL 2025: पूर्व क्रिकेटर की रिकी पोंटिंग को खरी-खरी, ऐसे ही चलता रहा,’तो IPL नहीं जीतेगी पंजाब किंग्स

अच्छे दोस्त हैं रिंकू और कुलदीप 

DC Vs KKR IPL 2025

बता दें कि, भारत के लिए एक साथ खेलने वाले कुलदीप यादव और रिंकू सिंह अच्छे दोस्त भी है और इनकी बांडिंग भी बहुत अच्छी है। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच के दौरान ये दोनों खिलाड़ी खुश भी नजर आ रहे हैं। रिंकू ने दिल्ली के खिलाफ 25 गेंदों पर 36 रन बनाए, लेकिन लेग स्पिनर विप्रराज निगम की गेंद पर आउट हो गए। बता दें कि, पिछले कुछ समय से रिंकू का बल्ला कुछ कमाल नहीं कर पा रहा है, लेकिन अभिषेक नायर के केकेआर से जुड़ने के बाद रिंकू की बल्लेबाजी में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिल रहा है।

वीडियो देख हैरान हुए प्रशंसक

DC Vs KKR IPL 2025

हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि, कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ क्यों मारा, लेकिन रिंकू के साथ-साथ सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी कुलदीप के व्यवहार से हैरान नजर आये। वहीं, जब कुलदीप ने रिंकू को दो बार थप्पड़ मारे, तो लोग और भी आश्चर्यचकित हो गये। वीडियो के सामने आते ही कुलदीप और रिंकू के फैंस कुलदीप की आलोचना करने लगे। मैच की बात करें तो, केकेआर ने दिल्ली को 14 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार

केकेआर के अंगकृष रघुवंशी ने 44 रनों की शानदार पारी खेली, इसकी बदौलत टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर का पीछा करने मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर मात्र 190 रन बनाये और हार गई। ये दिल्ली की लगातार दूसरी हार है। दिल्ली ने इस सीजन में घर में अब तक कुल चार मैच खेले हैं। इनमें उसने तीन मैच गंवाए जबकि एक में सुपर ओवर में जीत हासिल की।

अंक तालिका में चौथे स्थान पर है डीसी

DC Vs KKR IPL 2025

​​वहीं, घर से बाहर अक्षर पटेल की टीम ने छह में से पांच मैच जीते, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को मिली इस जीत के साथ कोलकाता ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। उसके खाते में नौ अंक हैं और उसका नेट रन रेट 0.271 है जबकि दिल्ली कैपिटल्स 12 अंक और 0.362 नेट रन रेट के साथ  अंक तालिका के चौथे स्थान पर है।

 

इसे भी पढ़ें- IPL 2025 Points Table: टेबल पॉइंट में बड़ा उलट-फेर, जानें कौन है शीर्ष पर

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?