
नई दिल्ली। Arun Jaitley Stadium: भारत-पाकिस्तान में बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की तमाम नापाक हरकतों का माकूल जवाब देते हुए भारतीय सेना पाकिस्तान में घुस चुकी है और जमकर तबाही मचा रही है। वहीं, अब एक पाकिस्तानी स्लीपर सेल ने दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी है। ये धमकी उसने दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को ईमेल के जरिये दी है। धमकी का मेल आते ही दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है।
इसे भी पढ़ें- Narendra Modi Stadium: नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, सतर्क हुईं सुरक्षा एजेंसियां
DDCA को मिला ईमेल

बताया जा रहा है कि, डीडीसीए को ये मेल शुक्रवार, 9 मई को सुबह 9 बजे मिला। मेल में लिखा है, ‘हमारे पास पूरे भारत में पाकिस्तान के वफादार स्लीपर सेल मौजूद हैं, हम उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के खिलाफ एक्टिव करेंगे और दिल्ली के स्टेडियम को बम से उड़ा देंगे’। जैसे ही ये मेल दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को मिला उसने इसे तुरंत दिल्ली पुलिस को फॉरवर्ड कर दिया और मामला दर्ज करा दिया। बता दें कि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के कई मैच खेले जा चुके हैं और आने वाले समय में भी यहां कई मैच होने हैं।
IPL 2025 एक हफ्ते के लिए सस्पेंड

इधर, भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है। अब अगले एक हफ्ते तक आईपीएल का कोई भी मुकाबला नहीं होगा। बता दें कि, अब तक आईपीएल के 57 मैच खेले जा चुके हैं। अभी लीग स्टेज के ही 13 मुकाबले होने हैं। बीते दिन गुरुवार, 8 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा मुकाबला भी भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से रद्द कर दिया गया था। इसके तत्काल बाद ही बीसीसीआई ने आपात बैठक बुलाई और हालात पर चर्चा की, जिसके बाद आज 9 मई को आईपीएल को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड करने का ये फैसला आया है।
पहले भी आ चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि, ऑपरेशन सिन्दूर के सफल होने के बाद गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी उड़ाने की धमकी आई थी और अब दिल्ली के क्रिकेट स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले ईडन गार्डन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जब कोलकाता और चेन्नई के बीच मैच खेला जा रहा था। गत दिवस यानी 8 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इन सभी धमकियों को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था, लेकिन कहीं को संदिग्ध चीज नहीं मिली। फ़िलहाल, भारतीय सेना पाकिस्तान के सभी हमलों का करारा जवाब दे रही है और उसे मिटटी में मिला रही है।
इसे भी पढ़ें- अब तिरुपति के इस्कॉन मन्दिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दहशत में लोग









Users Today : 5

