Home » मनोरंजन » Pawandeep Rajan Health: अभी भी ICU में हैं पवनदीप, 8 घंटे चला ऑपरेशन, सेहत में हो रहा सुधार

Pawandeep Rajan Health: अभी भी ICU में हैं पवनदीप, 8 घंटे चला ऑपरेशन, सेहत में हो रहा सुधार

[the_ad id="14540"]

Pawandeep Rajan Health: रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन की कार का हाल ही में भीषण एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में उन्हें कई फ्रैक्चर हुए हैं। साथ ही गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, पवनदीप हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं। फैंस भी सिंगर के एक्सीडेंट की खबर सुनकर परेशान ही गये थे और उनके जल्दी से जल्दी  ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। पवनदीप की टीम ने इंस्टा स्टोरी पर सिंगर की हेल्थ अपडेट साझा की है।

इसे भी पढ़ें- Pawandeep Rajan Health Update: आईसीयू में हैं पवनदीप राजन, अभी होने हैं कई ऑपरेशन

 तीन और सर्जरी हुई

Pawandeep Rajan Health

टीम ने लिखा है “सभी को नमस्कार, पवन दीप की कल तीन और सर्जरी हुई। सुबह-सुबह उन्हें ओटी में ले जाया गया और 8 घंटे के लंबे इलाज के बाद उनके बचे हुए सभी फ्रैक्चर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। हालांकि, वह अभी भी आईसीयू में हैं। वे कुछ और दिन आईसीयू में ही रहेंगे। जैसा कि डॉक्टर ने कहा है, पवन के इलाज और ठीक होने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है, तो आइए हम उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करें। एक बार फिर आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद”

मुश्किल भरा रहा दिन

Pawandeep Rajan Health

बता दें कि, सिंगर के एक्सीडेंट के बाद से उनकी टीम लगातार उनके हेल्थ अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रही है। इससे पहले पवनदीप राजन की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टेटमेंट शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी थी कि, सिंगर को कई फ्रैक्चर के साथ-साथ अन्य चोटें भी आई हैं। स्टेटमेंट में लिखा था, “कल का दिन परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। वह पूरे दिन तेज दर्द और बेहोशी से जूझते रहे।

Pawandeep Rajan Health

दिल्ली जाते समय हुआ था एक्सीडेंट

हालांकि, काफी डायग्नोसिस और जांच के बाद उन्हें शाम करीब 7 बजे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और 6 घंटे बाद उनके कुछ बड़े फ्रैक्चर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। फिलहाल, वह मेडिकल आईसीयू में निगरानी में हैं। 3-4 दिन के आराम के बाद बाकी फ्रैक्चर और चोटों की सर्जरी की जाएगी।” पवनदीप एक परफॉर्मेंस के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे, तभी उनकी कार सड़क पर खड़े कैंटर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, पवनदीप के साथ कार में मौजूद दो और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

इसे भी पढ़ें- Neha Kakkar Song: नेहा कक्कड़ की आवाज सुन, अनु मालिक ने पीट लिया खुद का मुंह, देखें वायरल वीडियो

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?