Home » क्राइम » Poisonous Liquor: जहरीली शराब ने ली 15 लोगों की जान, 6 गंभीर, सप्लायर समेत 4 अरेस्ट

Poisonous Liquor: जहरीली शराब ने ली 15 लोगों की जान, 6 गंभीर, सप्लायर समेत 4 अरेस्ट

[the_ad id="14540"]
Poisonous Liquor

अमृतसर। Poisonous Liquor: पंजाब के अमृतसर में एक दर्दनाक घटना घट गई है। यहां जहरीली शराब 15 लोगों की मौत की वजह बन गई। वहीं, 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। ये घटना मजीठा के मड़ई गांव और भागली गांव की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि, मरने और बीमार होने वालों ने पांच गांवों के लोग शामिल है।

इसे भी पढ़ें-  CM Yogi ने दी आबकारी नीति को मंजूरी, अब एक ही जगह से खरीद सकेंगे वाइन, देशी और अंग्रेजी शराब

रात 9:30 बजे पुलिस को मिली खबर

Poisonous Liquor

घटना की जानकारी देते हुए अमृतसर (ग्रामीण) एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि, इलाके में जहरीली शराब ने 15 लोगों की जान ले ली है जबकि छह अन्य की हालत गंभीर है। एसएसपी ने कहा, बीती रात करीब 9.30 बजे पुलिस के पास एक फोन आया और कॉल करने वाले ने बताया कि, लोग जहरीली शराब पीने से मर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी ले लिया। एसएसपी ने बताया, मुख्य सप्लायर प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

Poisonous Liquor

प्रभजीत सिंह ने पूछताछ में सरगना सप्लायर साहब सिंह का नाम लिया था। अब उसे भी पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा, हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि, उसने यह शराब किन कंपनियों से खरीदी है।” एसएसपी ने कहा, “हमें पंजाब सरकार से नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश हैं, इस मामले को लेकर जगह-जगह छापेमारी चल रही है, हम जल्द ही शराब बनाने वालों को भी दबोच लेंगे। फ़िलहाल पकड़े गये लोगों पर सख्त धाराओं में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  Horror Ragging: फर्स्ट ईयर के छात्रों को नग्न खड़ा रखते थे सीनियर्स, मांगते थे शराब के लिए पैसे, पीटते भी थे

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?