
लखनऊ। Bus Caught Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसान पथ पर बिहार से आ रही एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिससे बस में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कइयों ने कूदकर जान बचाई। दरअसल, बिहार से दिल्ली जा रही इस बस में अचानक से भीषण आग लग गई और ये हादसा हो गया। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस में 60 यात्री सवार थे।
इसे भी पढ़ें- Horrible Accident In Prayagraj: आमने-सामने हुई बस-कार की भिड़ंत, 10 लोगों की मौत, 19 घायल
फायर ब्रिगेड ने मुश्किल से बुझाई आग

जानकारी के मुताबिक, बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस में लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर अचानक से आग गई, जिससे यात्रियों के अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मोहनलालगंज और पीजीआई स्थित थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद लखनऊ में बस में आग लगने के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 15, 2025
पर्दें की वजह से भड़की आग

घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस ने बताया, बस संख्या-UP17AT6372 बुधवार की दोपहर 12:30 बजे बेगूसराय, बिहार से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। रात 12 बजे बस गोरखपुर में रुकी और सवारियों को बैठाया। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे बस जब लखनऊ आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर स्थित कटे भीट गांव के पास पहुंची थी, तभी उसमें आग लग गई। चूंकि बस में पर्दे लगे थे, जिससे आग तेजी से भड़क उठी और कई यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त अधिकतर सो रहे थे।
इनकी हुई मौत
बस में सवार लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता (55), सोनी पुत्री अशोक महतो (26), देवराज पुत्र रामलाल (3), साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल (2) के तौर पर हुई है। वहीं एक मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
सीएम ने लिया संज्ञान
![]()
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे को संज्ञान के लेते हुए दुःख जताया है। सीएम ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर कर पीड़ितों का उचित उपचार कराने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें- Jaipur Tanker Blast Videos: सामने आए जयपुर हादसे का रौंगटे खड़े कर देने वाले वीडियोज, देखें आग का तांडव









Users Today : 7

