Home » राष्ट्रीय » Indus Water Treaty: पानी के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, S जयशंकर बोले- स्थगित रहेगा सिन्धु जल समझौता

Indus Water Treaty: पानी के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, S जयशंकर बोले- स्थगित रहेगा सिन्धु जल समझौता

[the_ad id="14540"]
Indus Water Treaty

नई दिल्ली। Indus Water Treaty:  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी, जब तक वह सीमा पार आतंकवाद से अपने संबंध पूरी तरह खत्म नहीं कर लेता। उन्होंने कहा, “अब कश्मीर पर चर्चा का एक ही विषय है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को खाली कराना। हम इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन भारत किसी तीसरे देश की भूमिका स्वीकार नहीं करेगा।”

इसे भी पढ़ें- US Indian Student Visa: यूएस में वीजा कैंसिल होने से मुश्किल में आए भारतीय छात्र, वापस भी नहीं लौट सकते

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मिला अंतरराष्ट्रीय समर्थन

Indus Water Treaty

विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिला है और यह भारत की “जीरो टॉलरेंस” आतंकवाद नीति का सबूत है। पानी के लिए पाकिस्तान की दलील सिंधु जल संधि के निलंबन से पाकिस्तान में खलबली मच गई है।

पाकिस्तान सरकार ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को लिखा पत्र 

Indus Water Treaty

पाकिस्तानी सरकार ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर भारत से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है, क्योंकि पाकिस्तान की एक बड़ी आबादी खेती और पीने के पानी के लिए सिंधु नदी पर निर्भर है।

Indus Water Treaty

भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर जयशंकर ने कहा कि “कोई भी व्यापार सौदा दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद होना चाहिए।” उन्होंने कहा, बातचीत जारी है, लेकिन जब तक सभी मुद्दों पर स्पष्ट सहमति नहीं बन जाती, तब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

 

इसे भी पढ़ें- Jaishankar On POK: एस. जयशंकर की दो टूक, POK की वापसी से हल हो जाएगी कश्मीर की हर समस्या

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?