Home » मनोरंजन » ‘War 2’ Star Cast Fees: ‘वॉर 2’ के लिए ऋतिक रोशन ने वसूली मोटी फीस, जानें रिलीज डेट

‘War 2’ Star Cast Fees: ‘वॉर 2’ के लिए ऋतिक रोशन ने वसूली मोटी फीस, जानें रिलीज डेट

[the_ad id="14540"]
War 2

War 2 Star Cast Fees: एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऋतिक रोशन अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और यह 2019 में आई फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है।

इसे भी पढ़ें- Pankaj Tripathi Daughter Debut: पापा के बाद अब बेटी भी बॉलीवुड में मचाएगी धमाल

200 करोड़ है फिल्म का बजट

'War 2'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘वॉर 2’ का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में दिखाई देंगे, और उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए बजट का लगभग एक चौथाई हिस्सा, यानी 48 करोड़ रुपये, फीस के रूप में लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

जूनियर NTR भी आएंगे नजर

इस फिल्म में साउथ के एक्टर जूनियर एनटीआर भी हैं, जो बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वह इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे और इसके लिए उन्होंने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। मेकर्स जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

 

कियारा को मिले 15 करोड़

‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। यह पहली बार है जब एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी। इस रोल के लिए कियारा को 15 करोड़ रुपए मिले हैं। टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुके एक्टर शब्बीर आहलूवालिया भी ‘वॉर 2’ का हिस्सा होंगे।

जॉन अब्राहम भी आएंगे नजर 

'War 2'

फिलहाल उनके रोल से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन उन्होंने फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपए चार्ज किए हैं। ‘वॉर 2’ के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी ने संभाली है और इसके लिए उन्होंने 32 करोड़ रुपए फीस ली है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा जिसके लिए उन्हें मोटी रकम दी गई है। हालांकि, उनकी फीस से जुड़ी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Shanaaya Kapoor: इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं शनाया, देखें टीजर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?