Home » अंतर्राष्ट्रीय » Firing in America:अमेरिका में यहूदी संग्रहालय के बाहर गोलीबारी, इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की हत्या

Firing in America:अमेरिका में यहूदी संग्रहालय के बाहर गोलीबारी, इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की हत्या

News Portal Development Companies In India
Shooting in America

अमेरिका। Firing in America: अमेरिका में यहूदी संग्रहालय के बाहर गोलीबारी हुई है। इस घटना में  इजराइली दूतावास के दो  कर्मचारियों की मौत हो गई है।  घटना के वक्त यहां एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसका आयोजन अमेरिकी यहूदी समिति द्वारा किया गया था। एफबीआई का संयुक्त आतंकवाद कार्य बल इस घटना की जांच कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- Big Attack In America: अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी, 11 लोग घायल

जांच शुरू

Firing in America

घटना के बारे में  बात करते हुए होमलैंड सुरक्षा विभाग की मंत्री क्रिस्टी नोएम ने बताया कि, वॉशिंगटन डीसी में यहूदी संग्रहालय के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या कर दी गई। हम इसकी सक्रियता से जांच कर रहे हैं और जैसे ही हमें इस संबंध में अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे साझा करेंगे। पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना करें। हम हत्यारों को न्याय के कटघरे में लाएंगे।

यहूदियों ने बताया आतंकी कृत्य

Firing in America

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा, मुझे और मेरी टीम को वॉशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के बाहर हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। हम एमपीडी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें। हम आपको जल्द ही इस बारे में अधिक जानकारी देंगे। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने इसे यहूदियों के खिलाफ एक आतंकवादी कृत्य बताया है।

 

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor Photos: सामने आईं ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की तस्वीरें, दिखा- तबाह हुआ पाकिस्तान

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?