
नई दिल्ली। J-35A Stealth Fighter Jet: हाल ही में भारत द्वारा लांच किये ऑपरेशन सिन्दूर में करारी हार मिलने के बाद अब पाकिस्तान तेजी से युद्ध सामग्री जुटाने में जुट गया है। उसके इस काम में उसकी मदद उसका करीबी दोस्त चीन कर रहा है। चीन ने पाकिस्तान के लिए अपनी पांचवीं पीढ़ी के जे-35ए स्टील्थ फाइटर जेट की डिलीवरी तेज कर दी है। ड्रैगन पाकिस्तान को ये हथियार 50 फीसदी छूट और लचीली भुगतान शर्तों के साथ दे रहा है।
इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor Photos: सामने आईं ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की तस्वीरें, दिखा- तबाह हुआ पाकिस्तान
अगस्त में भेजी जाएगी पहली खेप

एक मीडिया चैनल में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि, जे-35ए स्टील्थ फाइटर जेट की पहली खेप अगस्त महीने तक पाकिस्तान पहुंच जाएगी। इस खेप में चीन 30 फाइटर जेट पाकिस्तान भेजेगा। बताया जा रहा है कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के साथ हुए 3-4 दिन के संघर्ष में पाकिस्तान ने चीन के जे-10सी और जेएफ-17 जैसे चीनी हथियारों पर भरोसा जताया था। हालांकि, भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर लगाए गए चीनी एयर डिफेंस सिस्टम एचक्यू-9 को नष्ट कर दिया था।
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि, चीन का यह कदम भारत के साथ हुई सैन्य झड़प में पाकिस्तान की भूमिका का इनाम है। पिछले साल यानी 2024 में खबर आई थी कि, पाकिस्तान चीन से 40 जे-35ए स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने जा रहा है।
इस्लामाबाद और बीजिंग में हुईं बैठकें
एक्सपर्ट्स का कहना है कि, ड्रैगन का यह कदम क्षेत्रीय तनाव और दक्षिण एशिया में बीजिंग की बढ़ती रणनीतिक रुचि के बीच चीन-पाकिस्तान रक्षा सहयोग में तेजी का संकेत है। ये भी कहा जा रहा है कि, बीजिंग और इस्लामाबाद में चीनी और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच हाल के दिनों में कई हाई-प्रोफाइल बैठकें हुई हैं, जिससे साफ़ संकेत मिल रहा है कि, इन बैठकों में जे-35ए की शीघ्र डिलीवरी पर गंभीर चर्चा हुई थी। साथ ही भारतीय वायु सेना के आधुनिकीकरण को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों में बीच रणनीतिक सैन्य साझेदारी पर भी विस्तार से बात हुई होगी।
चीन में ट्रेनिंग ले रहे PAF के पायलट

पाकिस्तान ने चीन से खरीदे जा रहे जे-35ए को जे-31 नाम दिया है। पिछले साल जुलाई में एक पाकिस्तानी चैनल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि, पाकिस्तान की वायु सेना के पायलट चीन में जे-31 का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले जनवरी 2024 में पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने ऐलान किया था कि, जे-31 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस घोषणा के कुछ महीने बाद ही पीएएफ ने अपने पायलटों को ट्रेनिंग के लिए चीन भेज दिया था।
अमेरिका के एफ- 35 की है नकल

बता दें कि, जे-35ए को शेनयांग एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ने बनाया है। इसे विदेश में निर्यात के लिए बनाया गया है। ड्रैगन ने पहली बार 12 नवंबर 2024 को जे-35ए को इंटरनेशनल एविएशन एंड एयरोस्पेस प्रदर्शनी में दिखाया गया था। माना जाता है कि, ये अमेरिकी एफ-35 की नकल है क्योंकि इसका डिजाइन काफी हद तक उससे मिलता-जुलता है।
इन खूबियों से लैस है J-35A
इस जेट में डबल इंजन है, इसकी कम ऑब्जर्वेबल डिजाइन के चलते ये आसानी से रडार की पकड़ में नहीं आता। इसमें आंतरिक हथियारअपलोड किए जा सकते हैं और यह हवा से हवा और हवा से सतह पर मार करने में भी सक्षम है। ये रूस के Su-57 को टक्कर देने की क्षमता रखता है और इसकी स्पीड 2,200 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इसे भी पढ़ें- Opration Sindoor: ऑपरेशन सिन्दूर में मारे गए ये टॉप आतंकी कमांडर, मसूद का साला भी शामिल









Users Today : 6

