
ढाका। Fight On Cricket Field: ढाका में इन दिनों बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की उभरती टीमों के बीच चार दिवसीय मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान एक अजीबो गरीब वाकया हो गया। यहां बल्लेबाज रिपन मंडल और गेंदबाज शेपो एंटुली आपस में भिड़ गये और हाथापाई पर उतर आये। दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया। हालांकि, अंपायरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। अब इस मामले में दोनों अंपायर जल्द ही अपनी रिपोर्ट क्रिकेट कमेटी को सौंप सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि, दोनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लग सकता है।
इसे भी पढ़ें-DC vs MI: अक्षर ने बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा- ‘इस मैच को भूलना होगा’
शर्मसार करने वाला वाकया

रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका की धरती पर बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की उभरती टीमों के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के दौरान दो खिलाड़ियों के बीच जो कुछ भी हुआ वह इस ‘जेंटलमैन गेम’ को शर्मसार करने वाला था। इस मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई और तनाव इतना बढ़ा कि, दोनों क्रिकेटर हाथापाई करने पर उतर आये। जैसे तैसे अंपायरों ने खिलाड़ियों को अलग भी किया और माहौल को शांत करने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच कहासुनी जारी रही।
क्या थी विवाद की वजह
यह विवाद बांग्लादेश के 22 वर्षीय बल्लेबाज रिपन मंडल और दक्षिण अफ्रीका के 29 वर्षीय गेंदबाज शेपो एंटुली के बीच हुआ। बताया जा रहा कि दोनों के बीच पहले बहस हुई। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद की वजह क्या थे ये सामने नहीं आया। फिलहाल, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि, अंपायर जल्द ही इस पर अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं।
Tshepo Ntuli got into a scuffle with Ripon Mondol during a four-day match between Bangladesh Emerging Team and South Africa Emerging Team in Dhaka on Wednesday pic.twitter.com/PcJG1522K9
— Krishan Kumar ???????? (@krishanofficial) May 29, 2025
अंपायर ने किया बीच बचाव
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब बांग्लादेश के रिपन ने एंटुली की गेंद पर सीधा छक्का जड़ा और इसके बाद जब वह अपने साथी बल्लेबाज मेहदी हसन की तरफ जाने लगे, तभी उनकी नजर साउथ अफ्रीका के एंटुली से मिल गई, जिससे एंटुली को गुस्सा आ गया और वे रिपन की तरफ दौड़े। दोनों खिलाड़ियों ने पहले एक दूसरे को धक्का दिया, फिर एंटुली ने रिपन का हेलमेट खींच लिया। मैदान पर इस तरह से दोनों खिलाड़ियों को भिड़ता देख पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही सेकेण्ड में माहौल गरमाता देख अंपायर कमरुज्जमां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तभी एंटुली ने रिपन का हेलमेट खींचा।
ऑन-एयर कमेंटेटर ने भी जताई नाखुशी

इसी बीच अंपायर ने उन्हें अलग कर दिया। इस झड़प पर टीवी कमेंटेटर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। ऑन-एयर कमेंटेटर नबील कैसर ने कहा- यह बहुत ज्यादा है, इसे एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता है। हालांकि, मैदान पर कई बार क्रिकेटर्स के बीच अनबन होती है, उनके बीच बहसबाजी भी होती है, लेकिन ऐसी झड़पें कम ही देखने को मिलती हैं। अंपायर के अलग करने के बाद भी एंटुली एक बार रिपन के हेलमेट पर हाथ से मारकर माहौल को खराब करने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें- Pakistan’s Challenge To India: पूर्व स्पिन गेंदबाज ने भारत को दी 30 मैचों की चुनौती, कहा- ‘बेहतर है पाक की क्रिकेट टीम…









Users Today : 21

