Home » राजनीति » PM Modi Met Shubham’s Family: पीएम से मिलकर फफक-फफक कर रो पड़ा शुभम का परिवार, मोदी ने ऐशान्या से किया ये वादा

PM Modi Met Shubham’s Family: पीएम से मिलकर फफक-फफक कर रो पड़ा शुभम का परिवार, मोदी ने ऐशान्या से किया ये वादा

[the_ad id="14540"]
PM Modi Met Shubham's Family

कानपुर। PM Modi Met Shubham’s Family:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 30 मई कानपुर दौरे पर हैं। पीएम ने यहां के चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिजन से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान शुभम की पत्नी ऐशान्या पीएम मोदी से मिलते ही फफक-फफक कर रोने लगी, तो पीएम में उन्हें भरोसा दिलाया कि, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। परिवार ने पीएम से आग्रह किया कि, उनके बेटे शुभम की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- PM Modi Kanpur Visit: 30 मई को कानपुर में रहेंगे मोदी, 16 घंटे तक लागू रहेगा डायवर्जन

आठ मिनट तक चली मुलाकात

PM Modi Met Shubham's Family

शुभम के परिवार की पीएम मोदी से ये मुलाक़ात लगभग आठ मिनट तक चली, इस पूरे समय ने शुभम के माता-पिताऔर पत्नी ऐशान्या लगातार रोते रहे। उन्हें इस तरह से रोता देख पीएम मोदी भी भावुक हो गए और परिवार को लगातार ढांढस बंधाते रहे। उन्होंने कहा “ऑपरेशन सिंदूर” अभी खत्म नहीं हुआ है, ये जारी है और तब तक जारी रहेगा, जब तक कि, आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता।

ऐशान्या ने बताया-  पीएम से क्या बात हुई

पीएम से मुलाकात के बाद ऐशान्या ने पत्रकारों को बताया, उन्होंने प्रधानमंत्री से सिर्फ दो बातें कीं, पहली ये कि, उनके पति शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा दिया जाए और दूसरी ये कि, पहलगाम में हमला करने वाले आतंकी हिंदू-मुस्लिमों को बांटने की साजिश कर रहे थे। ऐशान्या ने पीएम को बताया कि कैसे आतंकी धर्म पूछकर गोलियां चला रहे थे, ऐसा लग रहा था कि, वे भारत को बांटने की साजिश कर रहे हैं।  ऐशान्या ने बताया, पीएम ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उस पर सहमति भी जताई।

पीएम बोले- अभी खत्म नहीं हुआ है ‘ऑपरेशन सिन्दूर’

ऐशान्या द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया, ‘पीएम मोदी ने उन्हें उनके परिवार को सांत्वना देते हुए कहा, पूरा देश और सरकार हमारे साथ खड़ी है और आतंकवाद के खिलाफ चलाया गया ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, पीएम बहुत दुखी थे, उन्होंने चेहरे और हावभाव में दुःख साफ़ झलक रहा था। उन्होंने मुझसे पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछा। साथ ही हमें एक और मुलाकात का आश्वासन भी दिया है।

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: आदमपुर एयरबेस पहुंचे PM मोदी, जवानों से की मुलाकात, उजागर हुआ पाक का झूठ

परिवार ने जताया आभार

पीएम से मिलने के बाद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने भी कहा, “हमारा परिवार सरकार और सेना का आभार व्यक्त करता है, क्योंकि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ लांच कर पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया गया। आतंकवाद के खिलाफ शुरू हुई इस लड़ाई में पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ है। संजय द्विवेदी ने कहा, हमसे बात करने के दौरान पीएम मोदी काफी भावुक थे और उन्होंने हमें बताया कि, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

बता दें कि, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को एक सप्ताह पर एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने का अनुरोध किया था।

कानपुर को दी 47,600 करोड़ की सौगात

PM Modi Met Shubham's Family

आज कानपुर दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 47,600 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम के कहा, कानपुर में विकास का ये कार्यक्रम 24 अप्रैल को ही होने वाला था, लेकिन इससे दो दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा, पहलगाम में किये गये कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी की भी बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। शुभम की पत्नी और हमारी बेटी ऐशान्या की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हम आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इसे भी पढ़ें- Pahalagaam Aatanki Hamla: मोदी जी, POK को भारत में मिलाओ, पाकिस्तान के टुकड़े करो, हम आपके साथ है, उठी मांग

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?