
इंदौर। Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा आ रहा है जो चौंकाने वाला है। एक तरफ जहां इस हत्याकांड की परतें खुल रहीं हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हत्यारों के प्रति लोगों के मन में गुस्सा भरा हुआ। इसका एक उदाहरण इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर मंगलवार की रात देखने को मिला। यहां मौजूद एक यात्री ने राजा के हत्याकांड में गिरफ्तार एक आरोपी को भरी भीड़ में कैमरे के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम का राज से वादा…जब मैं विधवा हो जाऊंगी, तो पापा हमारी शादी के लिए मान जाएंगे
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के बारे में चश्मदीदों का कहना है कि, ये घटना उस वक्त हुई जब मेघालय पुलिस की टीम चारों आरोपियों को लेकर एयरपोर्ट के अंदर लेकर आई। दरअसल, पुलिस आरोपियों को हवाई जहाज से मेघालय ले जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, पुलिस जैसे ही आरोपियों को लेकर एयरपोर्ट के भीतर घुसी, तभी गेट पर अपने सामान की साथ खड़े एक यात्री ने एक आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। सभी आरोपियों ने मास्क पहना था, जिससे ये नहीं पता चल पाया कि, यात्री ने किसे थप्पड़ मारा, लेकिन अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के रिएक्शन्स भी खूब आ रहे हैं।
Indore, Madhya Pradesh: At the Indore Airport, a passenger slapped one of the four accused in the Raja Raghuvanshi murder case, who were being escorted by Shillong Police and Indore Crime Branch for a flight to Shillong on transit remand pic.twitter.com/evB5ppJ2I8
— IANS (@ians_india) June 10, 2025
हत्या के बाद इंदौर आई थी सोनम
घटना के बारे में बात करते हुए इंदौर के अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) राजेश डांडोतिया ने बताया कि, राजा रघुवंशी हत्याकांड के चारों आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत, राज कुशवाह और आनंद कुर्मी को अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद मेघालय पुलिस की 12 सदस्यीय टीम उन्हें लेकर शिलांग के लिए रवाना हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि, 23 मई को मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद घटना की मुख्य आरोपी सोनम कथित रूप से इंदौर आई थी।
विशाल के घर पर पुलिस ने डाली रेड

एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान हमें पता चला है कि 25 से 27 मई के बीच सोनम इंदौर के देवास नाका इलाके में एक किराए के फ्लैट में रुकी थी। अधिकारी ने कहा, हालांकि, इस संबंध में मेघालय पुलिस अधिक जानकारी दे पायेगी। इधर, इंदौर की सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) पूनमचंद्र यादव ने बताया, विशाल की निशानदेही पर मेघालय पुलिस की टीम ने इंदौर में उसके घर पर भी रेड डाली, जहां से उन्हें हत्या के समय पहने गए कपड़े (पैंट और शर्ट) बरामद हुए।
सुबह ही मारने का था प्लान
जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस हत्याकांड की एक के बाद एक परतें खुल रही हैं। अब शिलांग और इंदौर पुलिस को पता चला है कि, हत्या का पूरा प्लान खुद सोनम ने बनाया था। वह राजा को 23 मई की सुबह नोंग्रियाट झरने के आसपास ही मारना चाहती थी, लेकिन वहां अन्य लोगों की मौजूदगी की वजह से उसे अपना पूरा प्लान कैंसिल करना पड़ा। इसके लिए सोनम ने सुबह छह बजे ही शिपरा होमस्टे से चेकआउट कर दिया था। इस प्लान के फेल होने के बाद आरोपियों ने राजा की हत्या के लिए वाइसावडोंग पार्किंग स्थल को चुना। यहां सोनम फोटोशूट के बहाने दोपहर तीन बजे राजा को सुनसान इलाके में ले गई।
इसे भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के भाई का दावा, सोनम ने मां को दी थी चेतावनी, शादी हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा, लेकिन...
खुद सोनम से खाई में दिया धक्का

बताया जा रहा है कि ये पार्क बीते दो साल से बंद पड़ा था। जब आरोपियों को यहां कोई नहीं दिखा, तो सोनम ने चिल्लाकर कर कहा मार डालो इसे… सोनम से इशारा मिलते ही विशाल ने पीछे राजा के सिर पर धारदार हथियार (डाव) से वार कर दिया। हमला होते ही राजा ने पलटकर सामना करने की कोशिश की और मदद के लिए सोनम की तरफ देखा, तभी आरोपियों ने उस पर दूसरा वार कर दिया, जिसे वह झेल नहीं पाया और जमीन पर गिर गया। इसके बाद खुद सोनम ने राजा को खाई में धक्का दे दिया। बताया जा रहा है कि, जब सोनम ने राजा को खाई में धक्का दिया था, तब उसकी सांसे चल रही थीं।
गेस्ट हाउस में रखवाया सामान
पुलिस के जांच के मुताबिक, 22 मई की सुबह सोनम और राजा ने किराये की स्कूटी ली और घूमने निकल गये। इस दौरान सोनम ने कोई भी सबूत न मिले इसलिए अपने साथ लाये लगेज को पहले नोंग्रियाट गांव से 30 किलोमीटर पहले स्थित एक गेस्ट हाउस में रखवाया। हालांकि राजा ने लगेज को स्कूटी की डिग्गी में रखने की कोशिश की, लेकिन सोनम नहीं मानी और उसे गेस्टहाउस के अंदर ले गई, लेकिन वहां कोई भी रूम खाली नहीं थी।
राज कुशवाहा को भेजी लाइव लोकेशन

इस पर राजा ने रजिस्टर में एंट्री की और लगेज वहीं रखवा दिया। इससे पहले राजा ने सोनम के कुछ कपड़े और अन्य जरूरी सामान डिग्गी के ही रख लिए थे, तब सोनम ने अपनी एक लाल रंग की जैकट भी उतार कर डिग्गी में रख ली थी। इस दौरान सोनम लगातार राज और अन्य आरोपियों के संपर्क में रही और अपनी लोकेशन भेजती रही। उसने राज को अपनी लाइव लोकेशन भी भेज दी।
इसे भी पढ़ें- Raja Raghuwanshi Murder Case: राज के लिए राजा की हत्या, नई नवेली पत्नी सोनम ने ही रची पति को रास्ते से हटाने की साजिश






Users Today : 3

