
लखनऊ। Heat Wave Alert In UP: इस समय देश के तमाम हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरा उत्तर प्रदेश भी प्रचंड गर्मी से तप रहा है। यहां के कई जिलों में पारा 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार को झांसी में पारा 46 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि, आज बुधवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों के लोगों को मंगलवार की अपेक्षा कुछ राहत जरूर मिल सकती है। आईएमडी ने प्रदेश हीट बेव की चेतावनी भी जारी की है।
इसे भी पढ़ें- UP Weather Report: बदला यूपी का मौसम, तेज हवा, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन ने प्रदेश भर के सभी अस्पतालों के अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि, वे हीटबेव के मरीजों के लिए वार्डों में कूलिंग की व्यवस्था करें। साथ ही उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखें। अस्पतालों में गर्मी से पीड़ित लोगों के इलाज में बिल्कुल भी कोताही न बरती जाये। दवा, जांच आदि की व्यवस्था एकदम चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अन्य वार्डों में भी कूलर, पंखे और एसी के नियमति संचालन की व्यवस्था रखे। बिजली न होने पर जनरेटर का भी इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।
46 डिग्री पहुंचा तापमान
बता दें कि, इस समय पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आसमान से बरस रही आग से घर के अंदर बैठे लोग भी झुलस रहे हैं। गत दिवस यानी मगलवार को आगरा मंडल, दिल्ली एनसीआर और बुन्देलखण्ड के कई जिले सबसे गर्म रहे। यहां 12 जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया। वहीं, झांसी में पारा लगभग 46 डिग्री तक पहुंच गया।
यहां होगी हल्की बारिश

हालांकि, मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए राहत के संकेत दिए हैं। यहां कल यानी गुरुवार 11 जून से 12 जून तक हल्की बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है, जिससे यहां के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुन्देलखण्ड में अगले दो दिन तक लू चलने की आशंका जाहिर की गई है। प्रदेश में गर्मी का आलम ये है कि, सुबह नौ बजे के बाद से घर में मुश्किल लगने लगता है। दोपहर आते-आते गरमी जान लेने वाली हो जाती है। कमरे में बैठे लोग भी पसीने से तर बतर होने लगते हैं।
सबसे गर्म रहा प्रयागराज
आईएमडी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 जून को प्रयागराज सबसे गर्म रहा है। यहां अधिकतम पारा 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। वाराणसी, लखनऊ, बांदा आगरा और बुलंदशहर में लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लखनऊ में मंगलावर को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।
इन जिलों में चलेगी लू

लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने संभावना जताई है कि, बुधवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा है कि, बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से पूर्वांचल के कुछ राज्यों में 11 से 12 जून के बीच गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मैनपुरी, इटावा, औरैया, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और झांसी में अगले एक दो दिन तक लू चलेगी। साथ ही रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहेंगी।
इन जिलों में 43 डिग्री से ज्यादा रहा तापमान
- झांसी 46
- उरई 45.2
- आगरा 45.1
- बांदा 44.8
- कानपुर देहात 44.6
- हमीरपुर 44.6
- कानपुर शहर 43.9
- इटावा 43.4
- प्रयागराज 44.3
- अलीगढ़ 43
- वाराणसी 43
- बलिया 43
इसे भी पढ़ें- Weather Update: मौसम ने ली करवट, इन इलाकों में हुई बारिश, क्या फिर से बढ़ेगी ठंड









Users Today : 8

