Home » खेल » India-Pakistan Match Schedule: इस डेट को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप, ICC ने जारी किया शेड्यूल

India-Pakistan Match Schedule: इस डेट को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप, ICC ने जारी किया शेड्यूल

[the_ad id="14540"]
India-Pakistan Match Schedule

मुंबई। India-Pakistan Match Schedule: इस साल महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत आगामी 30 सितंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच दो नवंबर को खेला जायेगा। हालांकि मैच कहां होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फ़िलहाल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउन्सिल (ICC) ने आज 16 जून को इस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक खेल की शुरुआत 30 सितंबर से होगी और इसका फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। आइए जानते हैं, इस मुकाबले में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत कब होगी।

इसे भी पढ़ें- India-England Test Series: इंग्लैंड के इस दिग्गज ने बताया- कौन होगा भारतीय क्रिकेट टीम का अगला टेस्ट कप्तान

भारत कर रहा है मेजबानी

India-Pakistan Match Schedule

बता दें कि, इस बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। अभी ये तय नहीं हो पाया है कि, पाकिस्तान की महिला टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी या नहीं। दरअसल, चैम्पियंस ट्राफी 2025 में भारतीय पुरुष टीम मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं गई थी, जबकि चैंपियंस ट्राफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा था। ऐसे में  ये टूर्नामेंट हाइब्रिड माडल में हुआ था और भारतीय टीम ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद पाकिस्तान ने आईसीसी के आगामी सभी इवेंट्स हाइब्रिड माडल में कराने की शर्त रख दी थी। इस कारण से पाकिस्तान की महिला टीम अपने सारे मैच श्रीलंका के कोलंबो शहर में खेलेगी। वह भारत नहीं आएगी।

india-pakistan match

पाकिस्तान की महिला टीम से खेलने के लिए भारतीय टीम को कोलंबो जाना होगा। दोनों टीमों की भिड़ंत पांच अक्टूबर को होगी। इससे पहले भारतीय महिला टीम अपने खेल का आगाज कर चुकी होगी। वह 30 सितंबर को अपना पहला मैच बेंगलुरु में श्रीलंका के साथ खेलेगी।

 ये है भारतीय टीम का शेड्यूल

30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु – भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे

5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे IST

9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विजाग – भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे

12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विजाग – भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे

19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे IST

23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी – भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे

26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे IST

यहां होगा फ़ाइनल मुकाबला

india-pakistan match

इस टूर्नामेंट में अगर पाकिस्तान की महिला टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचती है तो 29 अक्टूबर को खेला जाना वाला सेमीफाइनल मैच कोलोंबो में होगा और   अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच जाती है, तो खिताबी भिड़ंत भी वहीं होगी, लेकिन यदि पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचती है, तो पहला सेमीफाइनल मैच गुवाहाटी में और फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में खेला जायेगा।

 

इसे भी पढ़ें- Rohit-Virat Retirement: 2027 के वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे रोहित-विराट, इस दिग्गज खिलाड़ी के बयान से फैंस मायूस

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?