Home » राष्ट्रीय » UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, आज कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी

UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, आज कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी

[the_ad id="14540"]
UP Weather
लखनऊ। UP Weather Update: बीते कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान उत्तर प्रदेश के लोगों को अब कुछ राहत मिल रही है। बीते दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिल रही है। माना जा रहा है कि, यूपी में मानसून का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आज मंगलवार को झमाझम बारिश की संभावना जताई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। आईएमडी का कहना है कि, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यहां कई इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई।

इसे भी पढ़ें- UP Weather Report: बदला यूपी का मौसम, तेज हवा, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

आसमान में छाये हैं काले बादल

UP Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चलेगी। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज जमकर बादल बरसेंगे। आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाये हुए हैं।पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी का कहना है कि 18 और 19 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। 22 जून तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी रहेगा। कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है।

4-6 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

बता दें कि, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस गिरा है। आज मगंलवार को बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर,  रामपुर, बरेली, पीलीभीत, कन्नौज औरैया, इटावा, अमेठी, रायबरेली, बहराइच, गोंडा, बस्ती, लखीमपुर खीरी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, उन्नाव, कानपुर, कासगंज,  मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, मथुरा, हाथरस, गोरखपुर, आगरा, मऊ और आजमगढ़ में कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन और तेज झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट

इधर, आजमगढ़ कासगंज, बदायूं, शामली, हरदोई,  मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बाराबंकी, अमरोहा, संभल,  शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, सीतापुर, अयोध्या और लखनऊ में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है वहीं, जालौन, झांसी, प्रतापगढ़, जौनपुर, ललितपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर,  महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में अभी अधिकतर हिस्सों में आज बारिश होगी। उधर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौल,  प्रयागराज, संत रविदासनगर और सोनभद्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सीएम योगी ने दिए सर्तक रहने के निर्देश

UP Weather

बता दें कि, बीते दो दिनों में राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 25 लोगों की मौत होने की खबर है जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को तत्काल मदद मुहैया कराने के निर्देश जारी किये हैं। साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की  है।

 

इसे भी पढ़ें- Weather Update: मौसम ने ली करवट, इन इलाकों में हुई बारिश, क्या फिर से बढ़ेगी ठंड

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?